लाइव न्यूज़ :

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवबंर से होगा शुरू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

By भाषा | Updated: November 12, 2019 12:11 IST

राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उच्च सदन के 250वें सत्र की आगामी सोमवार को शुरुआत होने से पहले रविवार की शाम को नायडू सभी दलों के नेताओं के साथ उपराष्ट्रपति निवास में बैठक करेंगे।

Open in App

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को सफल बनाने सहित अन्य अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए उच्च सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की 17 नवंबर को बैठक बुलायी हैं।

राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उच्च सदन के 250वें सत्र की आगामी सोमवार को शुरुआत होने से पहले रविवार की शाम को नायडू सभी दलों के नेताओं के साथ उपराष्ट्रपति निवास में बैठक करेंगे।

इस सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में सत्र के दौरान 26 नवंबर को पड़ने वाले 70वें संविधान दिवस एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारी ने कहा कि इसमें आगामी सत्र को पिछले सत्र की ही तरह कामकाज के लिहाज़ से कारगर बनाने की कार्ययोजना तय की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ससंद के 249वें सत्र में दोनों सदनों की बैठकें सामान्य तौर पर बिना किसी गतिरोध के संपन्न होने के कारण पिछला सत्र कार्य निष्पादन के लिहाज़ से सर्वाधिक फलदायी रहा था। शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा। 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण