लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से, इन मुद्दों पर हंगामा मचने के आसार

By भाषा | Updated: November 21, 2019 22:08 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि “ सदन के इस सत्र के दौरान बिगडी हुई कानून-व्यवस्था, पटना में जल जमाव और प्रदूषण सहित राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों को उनकी पार्टी उठाएगी ।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानमंडल का शुक्रवार से शुरु हो रहा शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने का आसार है।आरजेडी नेता ने बताया कि झारखंड चुनाव की व्यस्तता के बावजूद तेजस्वी यादव सदन में मौजूद रहेंगे।

बिहार विधानमंडल का शुक्रवार से शुरु हो रहा शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने का आसार है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन सुचारू रूप से चले, इसको लेकर गुरुवार को सभी पार्टी की बैठक बुलाई थी। राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम सदन के इस सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की विफलता, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे अपराधिक घटनाओं में वृद्धि, विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपहरण, सितंबर महीने में लगातार बारिश के कारण पटना में जल-जमाव की समस्या तथा राज्य के अन्य भागों में बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को राहत के तौर पर सरकार द्वारा घोषित 6,000 रुपये की राशि नहीं मिलने सहित विपक्ष किसानों की समस्याओं को उठाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सत्र के दौरान मौजूद रहेंगे, वीरेंद्र ने कहा कि वे सदन में जरूर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी पांचों दिन सदन में उपस्थित होंगे, वीरेंद्र ने कहा कि "निश्चित रूप से सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव के कारण दिनों की संख्या के बारे में नहीं कह सकते। लालू प्रसाद जी अनुपस्थिति में वे पार्टी के मुख्य प्रचारक हैं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि “ सदन के इस सत्र के दौरान बिगडी हुई कानून-व्यवस्था, पटना में जल जमाव और प्रदूषण सहित राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों को उनकी पार्टी उठाएगी ।"

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?