लाइव न्यूज़ :

क्या मुस्लिम उम्मीदवार के लिए वोट मांगने आएंगे योगी आदित्यनाथ: सचिन पायलट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 22:58 IST

बुधवार को पूरे दिन नौ पंचायतों और शहर में चुनाव प्रचार के दौरान पायलट ने भाजपा पर धर्म और जाति के नाम राजनीति करने का आरोप लगाया.

Open in App

 राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या वह टोंक से अपनी पार्टी के उम्मीदवार यूनुस खान के लिए वोट मांगने आएंगे.बुधवार को पूरे दिन नौ पंचायतों और शहर में चुनाव प्रचार के दौरान पायलट ने भाजपा पर धर्म और जाति के नाम राजनीति करने का आरोप लगाया. टोंक में अपने हर भाषण के दौरान सचिन पायलट ने युनुस खान के साथ चुनावी लड़ाई को व्यक्तिगत की जगह विचारधारा की लड़ाई बताया.पायलट ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री राज्य के अलग अलग हिस्सों में प्रचार के लिए जा रहे हैं, क्या वो यहां भी आएंगे. अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सभाओं में शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं. बुधवार को प्रचार के दौरान भी गांवों में लोगों ने पायलट को बैलगाड़ी और रथ में बैठाकर और फलों से तोलकर अनोखा स्वागत किया.इस दौरान पायलट ने टोंक के वोटरों से उन्हें राज्य में सबसे ज्यादा मतों से विजयी बनाने की अपील की. पायलट ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है. लोगों को विकास की उम्मीद थी. ऐसे में किसानों के आत्महत्या करने से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए