लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के लिए गोरखा वोट हासिल करने के उद्देश्य से काम करेंगे : बिनय तमांग

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:30 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 27 दिसंबर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) को छोड़कर हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले विनय तमांग ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए पर्वतीय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों के गोरखा वोटों को हासिल करने के उद्देश्य से काम करेंगे।

तमांग ने पूर्व जीजेएम विधायक रोहित शर्मा के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) के प्रशासक मंडल के अध्यक्ष गौतम देव से मुलाकात की।

तमांग ने कहा, ‘‘हम पर्वतीय क्षेत्र और एसएमसी के गोरखा निवासी वाले कई वार्ड में तृणमूल को मजबूत करने की ओर काम करेंगे।’’

देव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास और तृणमूल संगठन को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर तमांग और शर्मा के साथ चर्चा की गयी।

दक्षिण बंगाल में चार अन्य नगर निगमों के साथ ही एसएमसी के 47 वार्ड में चुनाव 22 जनवरी को हो सकते हैं।

तमांग इस साल 24 दिसंबर को जीजेएम छोड़कर शर्मा के साथ तृणमूल में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर