लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने झुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, संजय झा एक्शन में आए और संभाला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2025 16:56 IST

रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद नीतीश सीधे खड़े हुए और फिर रविशंकर प्रसाद के साथ घूमते हुए गले मिले।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया।नीतीश कुमार अचानक से रविशंकर प्रसाद के पैरों की ओर झुके।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गये। दरअसल, पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के द्वारा पटना में आयोजित एक होली मिलन समारोह में भाजपा और जदयू के तमाम बड़े नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद का पैर छूने के लिए झुक गए। हालांकि रविशंकर प्रसाद ने उन्हें रोक लिया। वहीं हतप्रभ सांसद संजय झा तत्काल एक्शन में आए और मामले को संभाला। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविशंकर प्रसाद से गले मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। इसके बाद तमाम नेता साथ चलते हुए कार्यक्रम के पंडाल के भीतर पहुंचे। सब आपस में बात कर ही रहे थे कि नीतीश कुमार अचानक से रविशंकर प्रसाद के पैरों की ओर झुके। उनके दोनों हाथ रविशंकर प्रसाद के पैरों की ओर जा रहे थे कि रविशंकर एक्शन में आए।

रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद नीतीश सीधे खड़े हुए और फिर रविशंकर प्रसाद के साथ घूमते हुए गले मिले। वैसे, नीतीश कुमार को रविशंकर के पैरों की ओर झुकते देख आस-पास खड़े नेता सकते में आ गये थे। लेकिन रविशंकर ने मामला संभाला तो सबों ने राहत की सांस ली।

वैसे ये पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर किसी नेता या दूसरे व्यक्ति का पैर छुआ हो। वे भरी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छू चुके हैं। जदयू की एक बैठक में उन्होंने ललन सिंह का पैर छू लिया था। ऐसे कई वाकये सामने आ चुके हैं और इससे नीतीश कुमार के साथ साथ जदयू की भी खासी फजीहत हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पीएम को पैर छुए जाने पर विपक्ष ने जमकर निशाना भी साधा था।

टॅग्स :नीतीश कुमाररविशंकर प्रसादबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील