लाइव न्यूज़ :

क्या ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लगाने से सट्टेबाजी वैध हो जाएगी? वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2023 21:23 IST

जीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्चुअली नेतृत्व किया। काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया। नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन गेमिंग पर 28% का जीएसटी लागू रहेगा1 अक्टूबर से लागू होगा नियमजीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक में लिया गया फैसला

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया। ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लगाने के विचार का विरोध हुआ था लेकिन जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद ये साफ हो गया कि गेमिंग कंपनियों को राहत नहीं मिलने जा रही है। 

बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया। वित्त मंत्री ने कहा, "इसके (ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28% GST) 1 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है। यह भी तय है कि इस फैसले के लागू होने के 6 महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। जब मैं 6 महीने कहती हूं तो इसका मतलब आज से शुरू करना नहीं है, जब इसे लागू किया जाता है तब से यह शुरू होता है।" 

ऑनलाइन गेमिंग को एक तरह से सट्टेबाजी माना जाता है। सट्टेबाजी भारत में वैध नहीं है, लेकिन इसे जीएसटी के दायरे में लाने पर सवाल उठ रहे थे कि क्या अब ऑनलाइन गेमिंग को वैधता मिल जाएगी? इस सवाल का जवाब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने दिया। 

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा, "सट्टेबाजी पहले से ही जीएसटी के दायरे में है और यह इसे कानूनी नहीं बनाती...सट्टा और जुआ अवैध है और कर के दायरे में आता है। ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने से उन राज्यों में ऑनलाइन गेम वैध नहीं हो जाएगी, जिन्होंने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है।"

बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगाने के फैसले पर तीन राज्यों ने रिव्यू करने की बैठक में मांग उठाई. यह मांग दिल्ली, गोवा और सिक्किम की तरफ से उठाई गई। वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली के वित्त मंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने का विरोध किया जबकि गोवा और सिक्कम चाहते थे कि कर गेम के सकल राजस्व (GGR) पर लगाया जाए न कि दांव पर लगी पूरी राशि पर लगे। हालांकि वित्त मंत्री ने कहा कि कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्य चाहते थे कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णय को लागू किया जाए। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय और राज्य कानूनों में जरूरी बदलाव के बाद ऑनलाइन गेमिंग पर नया कर एक अक्टूबर से प्रभाव में आ जाने की संभावना है। 

टॅग्स :GST Councilनिर्मला सीतारमणnirmala sitharamanदिल्ली सरकारDelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप