लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए जरूरी फैसले लेंगे: गहलोत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 12:56 IST

Open in App

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जनता की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए जरूरी फैसले किए जाएंगे।

गहलोत ने बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण अभियान के बारे में चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों का जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संक्रमण के बढ़ते मामलों की स्थिति को देखते हुए हम किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं करेंगे और जरूरी फैसले किए जाएंगे।’’

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस को लेकर जिलों की कार्य योजना बनाएं और नियमित जांच करें साथ ही संक्रमित दर, मृत्यु दर, आदि की नियमित समीक्षा करें। सभी कलेक्टर ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ करने तथा ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ बनाने पर ध्यान दें।

इसके साथ ही उन्होंने 'नो मास्क नो एंट्री' के नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा टीकाकरण अभियान तेज करने का निर्देश भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए