लाइव न्यूज़ :

निर्देश मिलने पर उचित निर्णय लूंगा : येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की संभावना पर कहा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:08 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 25 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने खुद को पद से हटाए जाने की संभावना पर रविवार को कहा कि आज शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद वह उचित निर्णय लेंगे।

दिल्ली से पार्टी आलाकमान से आज शाम तक निर्देश प्राप्त हो जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “शाम तक अगर निर्देश मिलेंगे तो आपको भी इसके बारे में पता चल जाएगा, एक बार निर्देश मिल जाने पर मैं उचित निर्णय लूंगा।’’

बेंगलुरु में रविवार को हो रहे संत समागम के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, “संतों को किसी तरह की बैठक करने की जरूरत नहीं है, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भरोसा है।”

उल्लेखनीय है कि संत समागम के आयोजन को येदियुरप्पा के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के तौर पर देखा जा रहा है।

उनके स्थान पर दलित मुख्यमंत्री लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं इसके बारे में फैसला नहीं ले सकता हूं, यह फैसला आलाकमान करेगा। पहले यह देखना होगा कि वे आज क्या फैसला लेते हैं।”

यह पूछने पर कि क्या वह अपने दो वर्षों के काम से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, “अगर आप संतुष्ट हैं तो मेरे लिए यह काफी है।”

यह संकेत देते हुए कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के पद पर उनका आखिरी दिन होगा, येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि केंद्रीय नेताओं द्वारा 25 जुलाई को निर्देश मिलने के आधार पर वह 26 जुलाई से “अपना काम” शुरू करेंगे।

उनकी सरकार 26 जुलाई को अपने दो साल पूरे करेगी।

इस बीच, रविवार को यहां हो रहे विशाल संत समागम में कई संतों के भाग लेने की उम्मीद है, जो येदियुरप्पा को पद से हटाए जाने के भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संभावित निर्णय के बीच हो रहा है।

येदियुरप्पा बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित बेलागावी जिले में राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए यहां हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात करने और कुछ प्रभावित गांवों का दौरा करने तथा वहां की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद बेंगलुरु वापस जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए