लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तालिबान सहित सभी सुरक्षा चुनौतियों से निपटेंगे: पुलिस महानिरीक्षक

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:17 IST

Open in App

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और घाटी में तालिबान सहित सभी चुनौतियों से निपटेंगे। कुमार ने जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए लोगों का सहयोग मांगा।कुमार ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सेना के विक्टर फोर्स के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक पुलिस अधिकारी के रूप में बोलूं तो जो भी आतंकवादी यहां आता है, मेरा यह काम है कि मैं उसके बारे में जानकारी एकत्रित करूं और सेना के साथ अभियान में उसका खात्मा करने के साथ ही खतरे को समाप्त कर दूं।’’कश्मीर में तालिबान के खतरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से निपटेंगे और हम पूरी तरह सतर्क हैं।’’आईजीपी ने लोगों से आतंकवादियों, आत्मघाती हमलावरों या आईईडी लगाने की योजना बनाने वाले किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों से समाज को नुकसान पहुंचा है।उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई बड़ी घटना होती है, तो सबसे पहले स्थानीय लोगों को नुकसान होगा, पर्यटक यहां आने से डरेंगे, तो इसका असर किसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा? वह स्थानीय अर्थव्यवस्था होगी। इसलिए, मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस तरह की किसी भी जानकारी को पुलिस या सुरक्षा बलों के साथ साझा करें।’’राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर हमलों के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि वे आतंकवादियों के लिए आसान निशाना हैं।उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया गया है क्योंकि वे पुलिसकर्मियों की तरह आसान लक्ष्य होते हैं। यह पहले भी हुआ है।’’आईजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकतम ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रही है, लेकिन सभी को सुरक्षा मुहैया कराना ‘संभव नहीं’ है।कुमार ने कहा, ‘‘हालांकि, अगर किसी को खतरे की आशंका है या वह संवेदनशील इलाके में रहता है, तो उसे आकलन के बाद सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के नेता गुलाम रसूल लोन की हाल ही में कुलगाम जिले में की गई हत्या में पुलिस को सुराग मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सुराग मिले हैं और जल्द ही हम उन्हें या तो गिरफ्तार कर लेंगे या फिर मुठभेड़ में खत्म कर देंगे।’’लोन की बृहस्पतिवार को आतंकियों ने कुलगाम के देवसर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील