'असम को भारत से अलग कर देंगे' वाले वीडियो पर बवाल, संबित पात्रा बोले- शाहीन बाग नहीं तौहीन बाग है
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 25, 2020 02:11 PM2020-01-25T14:11:50+5:302020-01-25T15:26:21+5:30
संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शाहीन बाग को तौहीन बाग कहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कथित रूप से असम को भारत से अलग करने की बात की जा रही है।
संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है। विपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल और राहुल जवाब दो कि क्या आप देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बजाए उसे गिरफ्तार करे। 24 घंटे में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे बीजेपी का आदमी मानें।
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी
२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है
३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके
४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा
If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1