लाइव न्यूज़ :

शहाबुद्दीन की मौत के बाद क्या बेटा ओसामा संभालेगा साम्राज्य, रईस खान पर हुई गोलीबारी में दर्ज हुआ केस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2022 18:47 IST

बिहार के सिवान में एमएलसी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रईस खान पर सोमवार की रात एके-47 से हमला किया गया। इस हमले में रईस खान तो बाल-बाल बच गये लेकिन उनके काफिले में चल रहे एक युवक की मौत गई थी जबकि चार अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इस मामले में रईस खान ने सिवान के पूर्व सांसद और दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को आरोपी बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमएलसी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रईस खान पर सिवान में एके 47 से हुआ हमला रईस का आरोप है कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने उन्हें मारने के लिए साजिश रची हमले के संबंध में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है

पटना:बिहार के सियासी हलके में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या सिवान के बाहुबली और दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद उनका बेटा शहाबुद्दीन की जगह लेने जा रहा है। यह सवाल इस वजह से उठ रहा है क्योंकि सोमवार की रात विधान परिषद उम्मीदवार रईस खान पर सीवान में हुए भीषण गोलीबारी में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम जुड़ा है।

रईस खान ने अपने उपर हुए हमले के संबंध में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मालूम हो कि शहाबुद्दीन जब तक जिंदा थे, उनके बाहुबल से सीवान में खौफ का साया बना रहता था। इसके बाद अब उनके बेटे ओसामा शहाब पर भी अपराध जगत में शामिल होने का आरोप लग रहा है। 

जानकारी के मुताबिक रईस खान पर सोमवार की रात एके-47 से हमला किया गया। रईस खान पर यह हमला हुसैनगंज के महुवल गांव के पास हमला हुआ, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने काफिले के पीछे चल रहे वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें एक युवक की मौत गई थी जबकि चार अन्य लोग जख्मी हुए हैं। 

पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में करीबन 150 राउंड गोली चली। एके 47 जैसे अत्‍याधुनिक हथियार से हुए जानलेवा हमले का शिकार होने के बाद रईस खान ने खुद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। 

रईस ने अपने एफआईआर में हमले के लिए मुख्य आरोपी ओसामा को बनाया है। रईस का कहना है कि ओसामा ने ही उन्हें मारने के लिए सारी साजिश रची और अपने गुंडों को हमला करने के लिए भेजा। 

घटना के संबंध में सीवान के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया है जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

मालूम हो कि पिता की मौत के बाद ओसामा ने हाल ही में निकाह भी किया है। जिसमें बिहार के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। इसके अलावा ओसामा का बिहार के बड़े-बड़े नेताओं के साथ संबंध भी है। इस वजह से उम्‍मीद जताई जा रही थी कि ओसामा भी पिता शहाबुद्दीन की राह पर चलते हुए जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। 

वहीं अगर हम रईस खान की राजनीति पर बात करें तो सीवान के दक्षिणांचल सिसवन ब्लॉक में लगभग दो दशकों से रईस खान और उनके भाई अयूब खान का राजनीतिक दबदबा माना जाता है। क्षेत्र में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर रईस खान और उनके भाई अयूब खान पर हत्या के साथ-साथ दर्जनों अपराधिक घटनाएं दर्ज है।

बीते कुछ सालों से रईस खान राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि रईस खान अब सामाजिक कार्यों में भी बहुत दिलचस्पी लेते हैं। बताया जाता है जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के सहयोग रहे रईस खान अपराध की दुनिया को छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। हालांकि रईस खान के भाई अयूब खान इस समय हत्या के आरोप के जेल में बंद है। 

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील