लाइव न्यूज़ :

"2024 में नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव" भाजपा सांसद और एक्टर सनी देओल का बड़ा ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2023 08:10 IST

पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनकर आने वाले सांसद और अभिनेता सनी देओल ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि वो साल 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगेसनी देओल इन दिनों फिल्म गदर-2 और बैंक ऑफ बड़ौदा के 56 करोड़ रुपये कर्ज को लेकर सुर्खियों में हैंसनी ने कहा बतौर एक्टर भी मैं देश की उतनी ही सेवा कर सकता हूं, जितना की सांसद बनकर

नई दिल्ली: पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनकर आने वाले सांसद और अभिनेता सनी देओल ने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने की घोषणा कर दी है। आजकल फिल्म गदर-2 और बैंक ऑफ बड़ौदा से 56 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में कथितरूप से बंगाले नीलामी की खबरों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सनी देओल ने एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि  वह 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

समाचार चैनल 'आजतक' को दिये इंटरव्यू में गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल ने कहा, "मैं अभिनेता रहकर ही काफी खुश हूं। बतौर एक्टर भी मैं देश की उतनी ही सेवा कर सकता हूं, जितना की सांसद बनकर।"

बीते कुछ दिनों से बैंक ऑफ बड़ोदा से लिये कर्ज के कारण विवादों में चल रहे सनी देओल ने साफ शब्दों में कहा आप एक समय में कोई भी एक काम ही कर सकते हैं। इस कारण मेरे लिए यह संभव नहीं था कि मैं एक साथ कई काम कर सकूं। जिस सोच के साथ मैंने राजनीति में प्रवेश किया था, वो सारे काम मैं एक अभिनेता के तौर पर भी कर सकता हूं।"

इसके साथ ही सनी देओल ने यह भी कहा, "मेरे लिए किसी भी काम का कमिटमेंट बहुत जरूरी है और वो राजनीति में भी लागू होती है। अगर मैं राजनीति में कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न करने से चूंक जाऊं, तो मुझसे वह बर्दाश्त नहीं होता है। मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

सनी देओल ने संसद की कार्य प्रणाली पर भी असंतोष जाहिर करते हुए कहा, "मैं जब संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी पार्टियों के सांसद बैठे हैं लेकिन वहां उनके द्वारा जिस तरह का व्यवहार होता है, वो आश्चर्यजनक है क्योंकि हम दूसरे लोगों से कहते हैं कि आप आपस में ऐसा व्यहार मत करो। जब में ये देखता हूं तो लगता है कि मैं ऐसा नहीं हूं, इससे बेहतर तो ये है कि मैं कहीं और ही चला जाऊं।"

मालूम हो कि सनी देओल ने साल 2019 में भाजपा की सदस्या ग्रहण करते हुए उस लोकसभा सीट से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी, जहां जानेमाने अभिनेता विनोद खन्ना भाजपा के सांसद हुआ करते थे। सनी दओल साल 2019 के आम चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से 84 हजार वोट से अधिक वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

टॅग्स :सनी देओलGurdaspurपंजाबलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर