लाइव न्यूज़ :

राठौड़ की बर्खास्तगी की मांग से समझौता नहीं करेंगे : चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:46 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शनिवार को एक बार फिर राज्य सरकार में मंत्री संजय राठौड़ को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा पहले ही कह चुकी है कि अगर मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह एक मार्च से शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने नहीं देगी।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राठौड़ के इस्तीफे के अलावा कुछ स्वीकार नहीं करेंगे। हम अपने विरोध को तेज करेंगे और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ उनके इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।’’

भाजपा नेता ने पुणे की वनवाडी थाने की पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर भी सवाल उठाया।

पाटिल ने कहा, ‘‘पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। उसमें छिपाने को क्या है?’’

उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से भी जानना चाहा कि आखिर वह इस मामले में चुप क्यों हैं। बता दें कि उनकी पार्टी शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी है।

उल्लेखनीय है कि पुणे में आठ फरवरी को 23 वर्षीय महिला की कथित तौर पर इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा था कि वह आत्महत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है।

यवतमाल से शिवसेना नेता राठौड़ ने महिला की मौत से संबंध होने से इनकार किया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ के पति के खिलाफ पुलिस द्वारा नया मामला दर्ज करने पर पाटिल ने कहा, ‘‘सरकार को हमें डराने की कोशिश करने दीजिए। हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि गत कुछ दिन से वाघ भी महिला की मौत के मामले में राठौड़ को निशाना बना रही हैं।

दिन में पुलिस अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाघ के पति किशोर जगन्नाथ वाघ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर