लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे PM पर बरसे, कहा- अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें लाई तो क्या मोदी विजय चौक पर फांसी लगाएंगे

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:05 IST

कर्नाटक में चिंचोली विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। सुभाष और हमारा भविष्य आपके हाथों में है, उनके (भाजपा-मोदी) के हाथ में नहीं है।’’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 से कम सीटें मिलने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकलन गलत साबित हुआ तो क्या वह दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे।

कर्नाटक में चिंचोली विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। सुभाष और हमारा भविष्य आपके हाथों में है, उनके (भाजपा-मोदी) के हाथ में नहीं है।’’

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘जहां भी वह (मोदी) जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आपमें से कोई भी इसे मानता है? अगर हमें 40 सीटें मिल गयीं तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे?’’

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद शोभा करंदलाजे ने खड़गे से इस बयान पर माफी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इतने वरिष्ठ नेता से ऐसे अशोभनीय बयान की उम्मीद नहीं थी।

इससे पहले खड़गे ने रैली में कहा कि मोदी खुद को पिछड़ी जाति का बताते हैं लेकिन वह केवल धनवानों की मदद कर रहे हैं। मौजूदा विधायक उमेश जाधव के इस्तीफे के बाद चिंचोली में उपचुनाव हो रहा है। जाधव हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये और गुलबर्गा से लोकसभा चुनाव लड़े हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर