लाइव न्यूज़ :

भाजपा के आरोपपत्र के अच्छे सुझावों को अगले पांच सालों में लागू करेंगे: CM केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 28, 2019 17:05 IST

दिल्ली भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया और आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच सालों में लोगों को ‘गुमराह किया’ और ‘बेवकूफ बनाया’ तथा वह 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रही

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा जारी किये गये ‘‘आरोपपत्र’’ का अध्ययन करेगीउन्होंने कहा 'उसमें दिये गये अच्छे सुझावों को अगले पांच सालों में लागू करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ जारी किये गये ‘‘आरोपपत्र’’ का अध्ययन करेगी और उसमें दिये गये अच्छे सुझावों को अगले पांच सालों में लागू करेगी।

दिल्ली भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया और आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच सालों में लोगों को ‘गुमराह किया’ और ‘बेवकूफ बनाया’ तथा वह 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रही।

इन आरोपों पर केजरीवाल ने कबीर दास के दोहे ‘निंदक नियरे राखिये’ का हवाला देते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने आलोचक को अपने करीब रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम भाजपा के आरोपपत्र का अध्ययन करेंगे और उसमें जो भी अच्छे सुझाव दिये गये हैं, उन्हें अगले पांच सालों में लागू करेंगे। हम चाहते हैं कि हर आदमी हमारे काम की समीक्षा करे और कमियां बताए, सुझाव दे ताकि हम और अच्छा काम कर सकें।’’ दिल्ली में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीती थीं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील