लाइव न्यूज़ :

सहयोगी दलों के समाज को देंगे उचित सम्मान : अखिलेश

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:49 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सहयोगी दलों को न्याय, सम्मान और सहभागिता दिलाने का आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दलितों और पिछड़ों को जो सम्मान भाजपा ने नहीं दिया वह सपा देगी। अखिलेश ने अपने सहयोगी दल जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की 'जनक्रांति यात्रा' के समापन अवसर पर यहां कहा कि वह अपने सहयोगी दलों को भरोसा दिलाते हैं कि उनके लोगों को जो सम्मान भाजपा ने नहीं दिया वह समाजवादी पार्टी दिलाएगी। उन्होंने कहा, "आपके समाज को अगर सम्मान देने की बात होगी तो सपा कभी पीछे नहीं हटेगी। हम भरोसा दिलाते हैं कि आपके साथ जो अन्याय हुआ है वह हम नहीं होने देंगे।’’ अखिलेश ने जनक्रांति यात्रा के समापन पर बधाई देते हुए दावा किया, "यह यात्रा जिन-जिन जिलों से निकली है, वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा ढूंढेगी कि उसके प्रत्याशी कहां हैं। इसीलिए हमने नारा दिया है, अबकी बार 400 पार।" कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो