लाइव न्यूज़ :

सुपरटेक पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले का पूरी तरह से अनुपालन करेंगे : नोएडा प्राधिकरण

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:05 IST

Open in App

नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा कि वह गैर कानूनी तरीके से बने सुपरटेक के 40 मंजिला दो टावरों को गिराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करेगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि प्राधिकरण यह भी सुनिश्चित करेगा कि इस घटनाक्रम में दोषी पाए जाने वाले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ काईवाई हो। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी माहेश्वरी जुलाई 2019 में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनी थीं। उन्होंने कहा,‘‘सुपरटेक के एमेराल्ड कोर्ट आवासीय परियोजना में नियमों का उल्लंघन 2004 से 2012 के बीच हुआ जिसके बाद मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय गया और अंतत: उच्चतम न्यायालय पहुंचा। नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना पर रोक 2004 से 2012 के बीच लगाई। परियोजना के निवासियों की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2014 में दोनों टावर गिराने के आदेश दिए, लेकिन बिल्डर ने उच्चतम न्यायालय से इसपर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। अंतत: आज अंतिम आदेश में इन दो टावर को गिराने का निर्देश दिया गया है।’’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘एक बार आदेश की प्रति मिलने पर हम उसका अध्यन करेंगे ताकि समयबद्ध तरीके से दोनों टावर को गिराने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।’’ माहेश्वरी ने कहा, ‘‘प्रक्रिया के तहत उस समय तैनात नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और रियल एस्टेट समूह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’ सीईओ ने बताया कि मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है और एक आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा,‘‘अधिकारी गत सात साल से अदालत की सुनवाई में हिस्सा ले रहा था, लेकिन मामले को समय पर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में नहीं ला रहा था। अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील