लाइव न्यूज़ :

जल्द होगा फड़णवीस का मंत्रिमंडल का विस्तार: शाह ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनाव पर किया मंथन

By नितिन अग्रवाल | Updated: June 10, 2019 06:27 IST

शाह ने इन तीनों प्रदेशों में दोबारा जीत के लिए इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की. शाह ने इन नेताओं से उनकी चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी ली.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा, ''हम विधानसभा चुनाव मोड में आ गए हैं. इस लिहाज से यह बैठक अहम है.'' भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना और आरपीआई (ए) के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. वह महाराष्ट्र समेत हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होने आए थे. शाह ने इन तीनों प्रदेशों में दोबारा जीत के लिए इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की. शाह ने इन नेताओं से उनकी चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी ली.

बैठक में इन राज्य सरकारों के कामकाज, जनकल्याणकारी योजानाओं की जमीनी स्थिति और सत्ता विरोधी लहर जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. गृह मंत्री शाह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी योजनाओं को तेजी से अंतिम रूप देने और संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों पर भी चर्चा हुई. शाह ने इन राज्यों में अच्छे प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्रियों और संगठन के नेताओं की पीठ थपथपाई.

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा, ''हम विधानसभा चुनाव मोड में आ गए हैं. इस लिहाज से यह बैठक अहम है.'' उनके मुताबिक, सरकार के कामकाज, संगठन को मजबूत करना भी बैठक के एजेंडा में है. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि इस बार राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 75 पर जीत का लक्ष्य रखा गया है.

शिवसेना, आरपीआई के साथ उतरेगी मैदान में

जानकारों का कहना है कि भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना और आरपीआई (ए) के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी. हालांकि, इसके लिए फार्मूला बाद में तय होगा. राज्य में सूखा और पेयजल संकट गहराया हुआ है. इन मुद्दों पर असंतोष उभरने पर सत्ताधारी भाजपा को उसका सामना करना पड़ सकता है. वहीं, हरियाणा में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर मैदान में उतरने की चर्चा है. हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला होना बाकी है. झारखंड में भाजपा ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के साथ चुनाव मैदान में उतर सकती है.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर