लाइव न्यूज़ :

मुफ्त इलाज करने वाले पद्मश्री विजेता डॉक्टर ने कहा- बिना किसी सरकारी सहायता के लोगों की सेवा जारी रखूंगा

By भाषा | Updated: January 27, 2020 04:33 IST

मंडल ने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि लोगों की आकांक्षाएं बढ़ सकती हैं क्योंकि अब मैं पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया हूं एवं मुझे कई और मरीज मिल सकते हैं। पंरतु मैं अपने सामर्थ्य के हिसाब से यथासंभव उनकी सेवा करता रहूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देडॉ मंडल ‘सरकारी अस्पतालों के उपचारों में खामियों को पाटने के लिए’ सप्ताह में दो बार अपने कोलकाता निवास से करीब 90 किलोमीटर दूर सफर कर हिंगलगंज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 20 साल से भी अधिक समय से बिना किसी सरकारी सहायता के अकेले ही लोगों की सेवा करता आ रहा हूं। पद्म श्री पुरस्कार से कुछ नहीं बदलेगा।’’

सुदूर सुंदरवन में दो दशक से भी अधिक समय से मरीजों का मुफ्त इलाज करने को लेकर पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुने गये पश्चिम बंगाल के एक चिकित्सक ने कहा है कि इस पहचान के बावजूद वह बिना किसी सरकारी सहायता के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

कोलकाता के लेक टाउन निवासी डॉ. अरूणोदय मंडल (67) ने कहा कि भारत- बांग्लादेश सीमा के समीप सुंदरवन के हिंगलगंज क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित परमार्थ अस्पताल में वह हर साल करीब 12000 मरीजों का उपचार करते हैं और उन्हें मुफ्त दवाइयां देते हैं।

डॉ मंडल ‘सरकारी अस्पतालों के उपचारों में खामियों को पाटने के लिए’ सप्ताह में दो बार अपने कोलकाता निवास से करीब 90 किलोमीटर दूर सफर कर हिंगलगंज पहुंचते हैं।

मंडल ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि लोगों की आकांक्षाएं बढ़ सकती हैं क्योंकि अब मैं पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया हूं एवं मुझे कई और मरीज मिल सकते हैं। पंरतु मैं अपने सामर्थ्य के हिसाब से यथासंभव उनकी सेवा करता रहूंगा।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस पहचान के बाद वह किसी सरकारी सहायता की उम्मीद करते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं 20 साल से भी अधिक समय से बिना किसी सरकारी सहायता के अकेले ही लोगों की सेवा करता आ रहा हूं। पद्म श्री पुरस्कार से कुछ नहीं बदलेगा।’’

कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल से एमबीबीएस करने के उपरांत मंडल ने किसी सरकारी नौकरी के लिए कोशिश नहीं की और उन्होंने निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातापद्म अवॉर्ड्सलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप