लाइव न्यूज़ :

प्रेम का जादू बयां करने वाली कहानियां पेश करता रहूंगा: आनंद एल राय

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:35 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर फिल्म निर्माता आनंद एल राय का कहना है कि उन्होंने प्रेम के जादू को बयां करने वाली कहानियां पेश करने का बीड़ा उठाया है, जो आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से गायब है।

‘तनु वेड्स मनु‘, ‘रांझणां’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्में बना चुके 50 वर्षीय निर्देशक को ‘रोमांटिक-ड्रामा’ बनाने के लिए पहचाना जाता है।

राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ऐसा अक्सर कहा जाता है कि जब कोई चीज़ आपके आसपास नहीं होती, तो आप उसके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। आज के दौर में, हम निर्माता के तौर पर प्रेम से जुड़ी कहानियां पेश नहीं कर रहे हैं। हमने प्रेम को कहीं खो दिया है। आज के दौर में प्रेम सबसे महत्वपूर्ण चीज़ नहीं है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे खुद यह एहसास पसंद नहीं।’’

राय ने कहा कि इसके बावजूद, फिल्मकार के तौर पर वह हमेशा ‘‘प्रेम से भरपूर’’ कहानियों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हमेशा उन कहानियों को बढ़ावा देता हूं, जो प्रेम से भरी हों। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा मेरे हिस्से का प्यार मिला है। मैं कभी अपने आसपास के लोगों, परिवारों तथा दोस्तों के प्यार से वंचित नहीं रहा। मुझे इसको लेकर काफी खुशी भी है।’’

राय ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि आपका जीवन तभी पूर्ण होता है, जब आपको आपके हिस्से का प्यार मिले। शायद एक वजह यह भी है कि मेरे आस-पास इतना प्यार है कि मैं उसे पर्दे पर दिखाना चाहता हूं।’’

निर्देशक आनंद एल राय की आने वाली फिल्म ‘अतरंगी’ एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। इसमें धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राय की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ 2018 में रिलीज हुई थी।

राय ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक परीक्षा है, जो उनके लिए कई चीज़ें स्पष्ट कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण