लाइव न्यूज़ :

तीन साल की उपलब्धियों को आगे भी रखेंगे जारी : गहलोत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:11 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार तीन साल की अपनी उपलब्धियों को आगे भी जारी रखेगी और ‘जनसेवा ही धर्म’ की थीम पर काम करेगी।

गहलोत यहां जवाहर कला केंद्र में राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन कर रहे थे।

इस अवसर उन्होंने मीडिया से कहा, “सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म', 'तीन वर्ष, आपका विश्वास, हमारा प्रयास', इस संदेश के साथ शुरुआत हो रही है। राज्य ने तीन साल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसी रूप में उन्हें हम आगे बढ़ाएंगे।’'

गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने तीन साल के अपने कार्यकाल में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

गहलोत ने 22 विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित इस प्रदर्शनी में लगभग हर स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री, विधायक एवं आला अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो