लाइव न्यूज़ :

क्या केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे सीएम नीतीश, दिल्ली में पीएम मोदी और शाह से मिले, तो फिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2024 16:00 IST

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजनीति में कानाफूसी शुरू हो गई है। केंद्र में संभावित मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे।

पटना/नई दिल्लीः  लोकसभा चुनाव के मतगणना होने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि मुख्यमंत्री नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र में संभावित मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर बिहार की राजनीति में कानाफूसी शुरू हो गई है। चर्चाओं पर गौर करें तो नीतीश कुमार केंद्र के मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के अलावा राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 11.30 बजे उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

वहीं पीएम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह से मिलने 4 बजे उनके आवास 6 ए, कृष्ण मेनन मार्ग गए। चुनावी नतीजे आने से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

सरकार बनने के वक्त कैबिनेट में जदयू का रोल क्या होगा? आगे दोनों सरकार कैसे मिल कर काम करें? पिछली बार नीतीश कुमार ने एक कैबिनेट मंत्री के सांकेतिक ऑफर को ठुकरा दिया था। बाद में कैबिनेट विस्तार में जदयू कोटे से आरसीपी सिंह मंत्री बने थे। इस लिहाज से आज की बैठक काफ़ी महत्त्वपूर्ण है।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि 4 जून के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई फैसला लेंगे। हालांकि वह फैसला क्या होगा ये अब भी पहेली बना हुआ है। लेकिन इस बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब केंद्र की सियासत में जा सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील