लाइव न्यूज़ :

अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने वाले विकिपीडिया पेज पर केंद्र सरकार ले सकती है एक्शन

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 18:19 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, भारत में संचालित कोई भी मध्यस्थ इस प्रकार की गलत सूचना और उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयासों की अनुमति नहीं दे सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मुद्दे पर ट्वीट कियालिखा- जानबूझकर किसी भी गलत सूचना को फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती हैकहा- यह सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की हमारी सरकार की अपेक्षाओं का उल्लंघन है

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बायें हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी जोड़ने वाले संपादित विकिपीडिया पेज मामले को केंद्र ने सरकार ने गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले पर ध्यान दिया है और वह इसके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर सकता है। 

सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, भारत में संचालित कोई भी मध्यस्थ इस प्रकार की गलत सूचना और उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयासों की अनुमति नहीं दे सकता है। यह सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की हमारी सरकार की अपेक्षाओं का उल्लंघन है।

इससे पहले मंत्रालय ने इस मामले में विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, रविवार को हुए एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर कई बदलाव किए गए थे जो सार्वजनिक तौर पर नजर भी आ रहे थे। हालांकि बाद में इसे सुधारा गया था।

23 साल के अर्शदीप सिंह से रविवार को एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छूट गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया था। विकिपीडिया और सोशल मीडिया पर उनके खालिस्तान से जुड़े होने की बात लिखी गई।

टॅग्स :अर्शदीप सिंहInformation Technologyएशिया कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: चहल के वेपिंग विवाद के बीच बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह को वीडियो व्लॉग बनाने से रोका, जानें पूरा मामला

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

क्रिकेटWd, 0, 0, 4, N1, Wd, Wd2, 0, 1, Wd, 0: अर्शदीप सिंह ने IPL का संयुक्त रूप से फेंका सबसे लंबा ओवर

क्रिकेटमैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना?, डेरिल मिचेल को गेंद मारने के लिए अर्शदीप सिंह पर एक्शन, एक डिमेरिट अंक जोड़ा

क्रिकेटसाथी सुपर तो हर इंसान को सीखना चाहिए?, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज कर रहे मदद?, अर्शदीप सिंह ने कहा-बल्लेबाजों पर हावी होना लक्ष्य?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार