लाइव न्यूज़ :

लड़ाई के बाद पत्नी घर छोड़कर फ्लाइट लेने पहुंची, पति ने रोकने के लिए एयरपोर्ट पर बम की अफवाह उड़ा दी

By निखिल वर्मा | Updated: June 4, 2020 15:02 IST

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम को कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर बम की जानकारी दी गई थीझगड़े के बाद महिला पति का घर छोड़कर जा रही थी, इसके कारण पति ने बैग में बम होने की कॉल कर दी.महिला के बैग की जांच की तो उसमें से कोई बम नहीं मिला।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर मंगलवार शाम (2 जून) को बम की सूचना पर थोड़ी देर के लिए सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए। एक महिला आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 से भुवनेश्वर जाने के लिए उड़ान की प्रतीक्षा कर रही थी। उसने अपना हैंडबैग सुरक्षाकर्मियों से चेक करा लिया था, लेकिन इसी बीच सूचना मिली है कि उसके हैंडबैग में बम है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का बम निरोधक दस्ता ने कुछ देर के लिए टर्मिनल-3 को खाली कराया और उसके बाद बैग की जांच की गई। हालांकि बैग में कुछ नहीं मिला।

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गुरुग्राम से दिल्ली हवाई अड्डे के कॉल सेंटर को शाम 5:45 बजे सूचना मिली थी कि महिला अपने बैग में बम ले जा रही है। बाद में यह जानकारी सामने आई कि ये हॉक्स कॉल था जो महिला के पति द्वारा किया गया था। घर छोड़ने के पहले महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने सूचना दी थी कि महिला भुवनेश्वर जा रही है। नाम ना छापने पर एक वरिष्ठ सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया, “फोन आने के बाद कॉल सेंटर के अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सतर्क किया गया। कॉल पर पुरुष द्वारा बताए गए महिला को टर्मिनल 3 के बोर्डिंग क्षेत्र में खोजा गया था जहां वह अपनी उड़ान में सवार होने का इंतजार कर रही थी। महिला से संपर्क किया गया और उनसे अलग हटने के लिए कहा गया। फिर महिला के हैंडबैग की विस्तृत जांच की गई।"

अधिकारी ने कहा कि बम का पता लगाने और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। महिला का हैंडबैग पहले से ही हवाई अड्डे की नियमित सुरक्षा जांच से गुजर चुका था, इसलिए उसके किसी भी विस्फोटक को ले जाने की संभावना कम थी। हालांकि, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंतजार कर रहे अन्य यात्रियों को भी हटने के लिए कहा गया था।

अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6.45 बजे, धमकी को एक हॉक्स कॉल घोषित किया गया। पुलिस उपायुक्त (दिल्ली हवाई अड्डे) राजीव रंजन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह कॉल गुरुग्राम से की गई थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिस व्यक्ति की पहचान की गई, वह महिला का पति था। उसने हमें बताया कि दंपति में झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह घर से चली गई थी। कॉल गुरुग्राम से किया गया था, इसलिए  दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने गुरुग्राम पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संपर्क किया है।

टॅग्स :बमदिल्लीगुरुग्रामक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील