लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की इनसाइड स्टोरी कुछ और! जानें क्या कहते हैं जानकार

By नितिन अग्रवाल | Updated: July 6, 2021 07:49 IST

उत्तराखंड में पिछले 6 महीनों में जिस तरह दो-दो बार मुख्यमंत्री बदले गए, उसे लेकर चर्चा जारी है। भाजपा पहले भी राज्य में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने का काम करती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों की राय मुख्यमंत्री बदलना भाजपा की राजनीतिक संकट से उबरने की कोशिशपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी के अनुसार मुख्यमंत्री के मामले में उपचुनाव कराना संभव हैकुछ जानकार ये भी कह रहे हैं कि जिस संवैधानिक बाध्यता का हवाला दिया जा रहा है, उसके बारे में भाजपा को भी पहले से पता रहा होगा

नई दिल्ली: उत्तराखंड में महज चार महीने में मुख्यमंत्री बदलने के फैसले को भले ही संवैधानिक संकट का हल बताया जा रहा है लेकिन जानकार इसे भाजपा के राजनीतिक संकट से उबरने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं। इससे पहले भी राज्य में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने का गणित आजमाया गया जो कभी कामयाब नहीं हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी के अनुसार त्रिवेंद्र रावत सरकार में पनपे असंतोष को शांत करने के लिए मार्च में उनका इस्तीफा कराया गया। भाजपा ने तब आपसी कलह से बचने की रणनीति के तहत मौजूदा 57 विधायकों के बजाय बाहर से मुख्यमंत्री बनाया।

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक जय सिंह रावत के अनुसार भाजपा अनुभवी राजनीतिक दल है। ऐसे में मुख्यमंत्री का पद संभालने के 6 महीने के भीतर चुनाव कराने की जिस संवैधानिक बाध्यता और उपचुनाव का संभव नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है, यह बात गले नहीं उतरती कि भाजपा को यह पहले नहीं पता था।

'मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव संभव'

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी के अनुसार मुख्यमंत्री का पद संभालने के 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनने की बाध्यता होती है। साथ ही चुनाव के एक साल के भीतर उपचुनाव नहीं कराए जाते लेकिन मुख्यमंत्री के मामले को अपवाद मानकर चुनाव कराए जाते हैं। पहले भी ऐसा होता रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री की ओर से उपचुनाव के लिए आवेदन देना होता है।

भाजपा ने बदले सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री

साल 2000 में उत्तराखंड राज्य के गठन के समय भाजपा ने नित्यानंद स्वामी को अंतरिम सरकार की बागडोर सौंपी गई। एक साल पूरा होने से पहले ही भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन भाजपा चुनाव हार गई।

इसके बाद 2007 में उसरी फिर वापसी हुई और बीसी खंडूरी मुख्यमंत्री बने। दो साल बाद विधायकों में असंतोष के चलते कमान रमेश पोखरियाल निशंक को सौंप दी गई। चुनाव से पहले उन्हें भी जाना पड़ा और खंडूरी को फिर मुख्यमंत्री बनाया गया।

इस बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बनाया गया था। उन्हें भी चुनाव से एक साल पहले कुर्सी छोड़नी पड़ी। उनकी जगह तीरथ सिंह रावत को कमान सौंपी गई। अब महज चार महीने में ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिला। ऐसे में राज्य में अब तक 10 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डतीरथ सिंह रावतत्रिवेंद्र सिंह रावतभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो