लाइव न्यूज़ :

अफगान महिलाओं के साथ तालिबान के बुरे बर्ताव पर मौन क्यों है "कथित प्रगतिशील समाज": श्रीनिवासन

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:20 IST

Open in App

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने देश के "तथाकथित प्रगतिशील समाज" पर निशाना साधते हुए रविवार को पूछा कि इस तबके ने तालिबान द्वारा अफगान महिलाओं और बच्चों के साथ "मजहब के नाम पर" किए जा रहे बुरे बर्ताव को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है? श्रीनिवासन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इन दिनों सामने आ रहे वीडियो देखकर हम आसानी से पता लगा सकते हैं कि तालिबान मजहब के नाम पर अफगानिस्तान की महिलाओं और बच्चों के साथ कैसा बर्ताव कर रहा है। इस विषय में (भारत का) वह तथाकथित प्रगतिशील समाज आवाज क्यों नहीं उठा रहा है जो महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करता है?" उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में महिलाओं के खिलाफ कोई घटना होने पर "तथाकथित प्रगतिशील समाज" के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं, जबकि कानून-व्यवस्था राज्यों का विषय है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा, "…मगर जहां तक तालिबान द्वारा अफगान महिलाओं और बच्चों के साथ किए जा रहे बुरे बर्ताव का संबंध है, तथाकथित प्रगतिशील समाज के हर व्यक्ति ने अपना मुंह बंद कर रखा है।" पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की महंगाई के लिए अंतररराष्ट्रीय कारकों और देश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न संकट का बुरा असर सरकारी खजाने पर भी पड़ा है, लेकिन सरकार संकट के इस दौर में गरीबों को राशन और अन्य मदद लगातार पहुंचा रही है। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाली श्रीनिवासन ने बताया कि वह पार्टी नेताओं की मदद से हिन्दी के साथ ही भोजपुरी भी सीखने की कोशिश कर रही हैं। श्रीनिवासन भाजपा संगठन की एक बैठक के सिलसिले में इंदौर में थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर