लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने लोकसभा में जो सवाल उठाया, उसका जवाब सरकार क्यों नहीं दे रही है, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा से पूछा

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2023 15:45 IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जनता के पैसे जिसने लूटे, जिस अडानी से प्रधानमंत्री मोदी के संबंध हैं, जिसके बारे में राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया था, उसका जवाब सरकार क्यों नहीं दे रही है?

Open in App
ठळक मुद्देपटोले ने कहा- क्या भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की व्यवस्था बना चुकी है? भाजपा से उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किस बात के लिए माफ़ी मांगे?

मुंबई:महाराष्ट्रकांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अडानी विवाद पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि जनता के पैसे जिसने लूटे, जिस अडानी से प्रधानमंत्री मोदी के संबंध हैं, जिसके बारे में राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया था, उसका जवाब सरकार क्यों नहीं दे रही है?

उन्होंने कहा कि लोकसभा में जब राहुल गांधी के बोलने की मांग की जा रही थी तो लोकसभा के कामकाज को ही म्यूट कर दिया गया। क्या भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की व्यवस्था बना चुकी है?

एएनआई से बातचीत के दौरान पटोले ने कहा कि जब भी कोई बीजेपी के खिलाफ बोलता है तो पार्टी उसे हिंदू धर्म की तरफ मोड़कर मामले में दखल देने लगती है। उन्होंने पूछा, कौन देशद्रोही है? कौन लूट रहा है रिजर्व बैंक को? कौन खत्म कर रहा है संविधान? कौन अपने दोस्तों को दुनिया भर से संपर्क दे रहा है? देश को कौन बेच रहा है? 

भाजपा की राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी किस बात के लिए माफ़ी मांगे? आज जब राहुल गांधी बोलना चाहते थे तो लोकसभा मौन थी और लोकसभा अध्यक्ष हंस रहे थे। बीजेपी भारत के लोकतंत्र को इस तरह से हैंडल कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अडानी से रिश्तों को छुपाना चाहती है बीजेपी जिस तरह से उन्होंने एलआईसी का पैसा लूटा, जिस तरह से भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बहाने अपने गलत कामों को छुपा रही है। राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाया और सरकार जवाब नहीं दे रही है।

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो