लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अदालत में गोली चलने और असम में हुई गोलीबारी पर क्यों चुप हैं शाह : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अदालत में गोली चलने और असम में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह चुप क्यों हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि क्या गृह मंत्री के पास असम में पैदा हुई समस्या सुलझाने का वक्त नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अदालत कक्ष के भीतर गोलियां चल रही हैं, लोग मर रहे हैं। अदालत के भीतर 10-20 गोलियां चलीं। गृह मंत्री कहां हैं? उनका बयान कहां है।’’

वल्लभ ने कहा, ‘‘इसके लिए कौन जिम्मेदार है।’’ उन्होंने कहा कि क्या गृह मंत्री सिर्फ भाषण देने के लिए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो और देश का गृह मंत्री चुप हो तथा कोई बयान न दे रहा हो या कार्रवाई न कर रहा हो, तो ऐसे में मजबूर सरकार के संकेत मिलते हैं, किसी मजबूत सरकार के नहीं। भारत की जनता ने कभी मजबूर सरकार को बर्दाश्त नहीं किया है।’’

वल्लभ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने असम चुनाव से पहले तमाम बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों का क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब एक राज्य की पुलिस ने दूसरे राज्य के पुलिस बल पर गोलियां चलाई हों और पुलिसकर्मियों की हत्या की हो, इसके बावजूद गृह मंत्री चुप हैं।

वह असम-मिजोरम सीमा विवाद के संदर्भ में बोल रहे थे जहां जुलाई में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में सात लोग मारे गए थे और 50 अन्य घायल हुए थे।

वल्लभ ने कहा, ‘‘देश के गृह मंत्री के पास असम जाने और बातचीत के जरिए मुद्दे का हल निकालने का वक्त नहीं है। उनके पास इस समस्या का समाधान करने का समय नहीं है। देश के गृह मंत्री कहां हैं, क्या वह भी अमेरिका गए हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया से उन्हें पता चला है कि गृह मंत्री एक सहकारिता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए