लाइव न्यूज़ :

हमको काहे फोन करता रात में.. जूता से मारेंगे, बिहार में अधिकारी के बिगड़े बोल का ऑडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2020 00:35 IST

बिहार सरकार के इस अधिकारी के बेलगाम बोल का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ पवन मंडल और ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान के बीच बातचीत का है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना काल में भी अधिकारियों की हनक और गुरूर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला कटिहार से सामने आया है, जिसमें एसडीओ अपनी कुर्सी की हनक में ऐसा मगरूर है कि प्रवासियों की जानकारी देने पर वह कहता है "अपने बाप को बता...बाप नहीं है तो नाना को बता.. हमको काहे फोन करता रात में.. जूता से मारेंगे.

बिहार में कोरोना काल में भी अधिकारियों की हनक और गुरूर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला कटिहार से सामने आया है, जिसमें एसडीओ अपनी कुर्सी की हनक में ऐसा मगरूर है कि प्रवासियों की जानकारी देने पर वह कहता है "अपने बाप को बता...बाप नहीं है तो नाना को बता.. हमको काहे फोन करता रात में.. जूता से मारेंगे.

बिहार सरकार के इस अधिकारी के बेलगाम बोल का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो कटिहार के बारसोई अनुमंडल के एसडीओ पवन मंडल और ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान के बीच बातचीत का है. ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान ने कहा कि वह बीती रात बारसोई रघुनाथपुर ढाला के पास ड्यूटी पर तैनात थे, इस दौरान उनसे एसडीओ ने भद्दी बात की.

ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान ने कहा कि वह बीते रात बारसोई रघुनाथपुर ढाला के पास ड्यूटी पर तैनात थे, इस दौरान बाहर से आए कुछ मजदूर एक दुकान में रुक कर चाय-बिस्किट ले रहे थे. थाना प्रभारी किसी अन्य मामले पर व्यस्त रहने के कारण सुजीत ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को फोन पर देनी चाही, जिस पर एसडीओ बिफर गए और उसे अमर्यादित भाषा से प्रताड़ित करने लगे.

उन्होंने कहा कि हाकिम इतना बिगड़ गए लगे बाप-नाना से लेकर जूता मारने तक की बात कहने लगे. लेकिन बारसोई अनुमंडल के एसडीओ इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. वैसे इस ऑडियो की पुष्टि तभी होगी जब इस मामले की जांच होगी. लेकिन ग्राम रक्षा दल के दलपति की जो आरोप है वह संगीन है और सुशासन बाबू के अधिकारी के बेलगाम होने की उदाहरण सामने है. अब जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा.

वहीं, इस वायरल ऑडियो के वायरल होने के बाद रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि अपने शर्म-हया को पेठिया में बेच दिया क्या, नीतीश बाबू? बीडीओे और एसडीओ की जुबान से कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं बोल रहे हैं. 15 वर्षों से बिहार के साथ लोकतंत्र यूं ही नहीं कराह रहा है! 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया