लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा को क्यों कहना पड़ा कि वह कार्यकाल पूरा करेंगेः कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जनवरी कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का यह कहना कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, उस "खतरे" का एक संकेत है जो उन्हें चिंतित कर रहा है।

शिवकुमार ने कहा, "मुख्यमंत्री को यह कहने की क्या जरूरत थी कि वह शेष ढाई साल पद पर बने रहेंगे? क्या उनसे किसी ने पूछा था? उन्हें दो साल हों या एक साल हो, पद पर रहने दें ।"

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि शायद कोई चिंता है जो उन्हें परेशान कर रही है और इस वजह से मुख्यमंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने दावा किया , " उनके (येदियुरप्पा के) खुद के (भाजपा के) विधायक कह रहे हैं कि 15 जनवरी के बाद नया नेता आएगा। यदि मुख्यमंत्री को ही, खुद को प्रमाण पत्र देना पड़ रहा है तो फिर यह साफ है कि कहीं कुछ खतरनाक था।"

शिवकुमार, येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल पूरा करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

कुछ हल्कों में इस तरह की अटकलें हैं कि भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा (77) की उम्र पर विचार करते हुए कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में सोच रहा है। हालांकि पार्टी ने इससे इनकार किया है।

शिवकुमार ने ग्राम पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर करते हुए दावा किया कि पार्टी और कार्यकर्ताओं ने दबाव, धन के दुरुपयोग और सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से जोर लगाने के बावजूद अच्छा परिणाम हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि वह पांच से 18 जनवरी के बीच पूरे राज्य का दौरा करेंगे और 2021 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए "संगठन का वर्ष" और "संघर्ष का वर्ष" होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए