लाइव न्यूज़ :

Shiv Sena-BJP alliance break in 2014: क्यों टूटा था शिवसेना-बीजेपी गठबंधन? देवेंद्र फडणवीस ने बताई अंदरूनी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 12:34 IST

Shiv Sena-BJP alliance break in 2014: शिवसेना को 147 सीट (288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए) देने को तैयार थी।

Open in App
ठळक मुद्देShiv Sena-BJP alliance break in 2014: भाजपा ने तब 127 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी।Shiv Sena-BJP alliance break in 2014: शिवसेना के पास मुख्यमंत्री का पद होगा।Shiv Sena-BJP alliance break in 2014: भाजपा के पास उपमुख्यमंत्री पद होगा।

Shiv Sena-BJP alliance break in 2014: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तत्कालीन अविभाजित शिवसेना के बीच संबंध पहली बार 2014 में उस समय टूटे थे, जब शिवसेना ने 147 सीट के प्रस्ताव के बजाय 151 सीट पर चुनाव लड़ने पर जोर दिया था। फडणवीस ने सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के सम्मान में सोमवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने तब 127 सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी और वह शिवसेना को 147 सीट (288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए) देने को तैयार थी।

माथुर 2014 में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी थे। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने शिवसेना को 147 सीट पर चुनाव लड़ने का अंतिम प्रस्ताव दिया था और हमने 127 सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जबकि हमारा मानना ​​था कि हम 200 से अधिक सीट जीतेंगे। (योजना थी कि) शिवसेना के पास मुख्यमंत्री का पद होगा, जबकि भाजपा के पास उपमुख्यमंत्री पद होगा।’’

फडणवीस ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हमें बताया गया कि ‘युवराज’ ने 151 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है और वे उस संख्या से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उस समय नियति ने उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की योजना बनाई थी। फडणवीस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ हुई बातचीत को भी याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अमित शाह से बात की और उनसे कहा कि हमारे साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। मुझे, शाह और माथुर को भरोसा था कि हम 2014 के विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकते हैं।’’ फडणवीस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि बहुत सी बातें हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शिवसेना के साथ संबंध तोड़ने की योजना पहले ही बना ली थी। राउत ने कहा, ‘‘हर सीट पर 72 घंटे तक चर्चा चली।

उस समय ओम माथुर (भाजपा की) महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी थे। मैं ईमानदारी से स्वीकार करूंगा कि फडणवीस शिवसेना के साथ गठबंधन बनाए रखने के पक्ष में थे। वह गठबंधन चाहते थे लेकिन यह इसलिए टूट गया क्योंकि पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ऐसा चाहते थे।’’ दोनों दलों ने 2014 का राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा से हाथ मिला लिया था।

उस समय फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई गई थी। भाजपा और शिवसेना (तब अविभाजित) 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर फिर से अलग हो गए। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के एक वर्ग द्वारा 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किए जाने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?