लाइव न्यूज़ :

शरद पवार और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की क्यों बढ़ रही हैं नज़दीकियां?

By शीलेष शर्मा | Updated: January 24, 2022 21:27 IST

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार के बीच मेलजोल बढ़ने लगी है। दोनों नेताओं की बढ़ रही मेलजोल का संबंध आगामी राज्यसभा चुनाव से लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा 2 अप्रेल 2022 को राज्य सभा से हो रहे हैं रिटायरकांग्रेस आनंद शर्मा को फिर से राज्यसभा भेजने के लिए तैयार नहीं- सूत्र

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के शोर में भले ही दूसरी राजनीतिक गतिविधियां सुनाई न दे रही हों लेकिन सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कांग्रेस नेता आनंद शर्मा इन दिनों राकांपा प्रमुख शरद पवार से नज़दीकियां बढ़ाने में जुटे हैं। इन नज़दीकियों का बड़ा कारण आनंद शर्मा की राज्य सभा में वापसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

दरअसल आनंद शर्मा 2 अप्रेल 2022 को राज्य सभा से रिटायर हो रहे हैं, कांग्रेस ने आनंद को हिमाचल से उच्च सदन में भेजा था, लेकिन कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पार्टी उनको फिर से राज्य सभा भेजने के लिए तैयार नहीं है। 

इधर महाराष्ट्र में 4 जुलाई 2022 को 6 स्थान रिक्त हो रहे हैं जिसमें 3 भाजपा से पियूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे शामिल हैं। जबकि एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के पी चिदंबरम ,शिवसेना के संजय राऊत के नाम शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार महा अघाड़ी 4 सीटों पर जीत हांसिल करेगी जबकि भाजपा के खाते में 3 सीटों की जगह 2 सीटें ही हाथ लगेंगी। पी. चिदंबरम कांग्रेस ,प्रफ्फुल पटेल एनसीपी और संजय राऊत शिवसेना की वापसी तैय मानी जा रही है। चौथी सीट अगर महा अघाड़ी मिलकर तय करता है तो उसकी जीत भी सुनिश्चित हो जायेगी। सचिवालय के आंकड़े बताते हैं कि एक उम्मीदवार को 42 मतों की ज़रुरत होगी। 

आनंद शर्मा पवार की मदद से शिवसेना और कांग्रेस को साधने के लिए पवार के साथ नज़दीकियां बड़ा रहे हैं ताकि राज्य सभा जाने का रास्ता खुल सके। सूत्रों ने दावा किया कि पिछले दिनों आनंद पवार से कई मुलाकातें भी कर चुके हैं।

टॅग्स :शरद पवारराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर