लाइव न्यूज़ :

Prabhat Jha-Rajeev Ranjan Passes Away: बिहार में भाजपा-जदयू को झटका, मप्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा और जदयू महासचिव राजीव रंजन नहीं रहे, दिल्ली में चल रहा था इलाज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2024 14:05 IST

Prabhat Jha-Rajeev Ranjan Passes Away: राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बिहार के रहने वाले झा मप्र से राजनीति करते थे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विटर के माध्यम से झा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Prabhat Jha-Rajeev Ranjan Passes Away: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बिहार के रहने वाले झा मप्र से राजनीति करते थे। जदयू राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय रंजन को सांस लेने में कठिनाई होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। झा ने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विटर के माध्यम से झा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

2010 में मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

यादव ने एक्स पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति! वह लंबे समय से बीमार थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

विष्णु दत्त शर्मा और केके मिश्रा ने दुख व्यक्त किया

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंजन के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा जिले के निवासी रंजन ने 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। पांच साल बाद, नीतीश के साथ मतभेदों के कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए जो उस समय विपक्ष में थी।

दिसंबर 2022 में, रंजन भाजपा को छोड़कर वापस जद(यू) में आ गये थे और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बनाया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।’’ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा के निधन शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया।

शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।’’ शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि झा का संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा और उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’ 

टॅग्स :बिहारMadhya Pradeshमोहन यादवनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए