लाइव न्यूज़ :

Damodar Rout: कौन थे दामोदर राउत, प्रशंसकों का रो-रो का बुरा हाल, कई प्रसिद्ध हस्तियों ने दुख व्यक्त किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2024 11:55 IST

who was Damodar Rout: बीजू जनता दल (बीजद) के दिग्गज नेता और सात बार के विधायक दामोदर राउत का शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार ने यह जानकारी दी है।81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।सात बार के विधायक को 18 मार्च को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

who was Damodar Rout: वयोवृद्ध बीजू जनता दल (बीजद) नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत का शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। राउत ने आज सुबह 5:23 बजे आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर में यूनिट-6 स्थित उनके सरकारी आवास पर ले जाया जाएगा, जहां उनके शुभचिंतक नेता को अंतिम सम्मान देंगे। निधन के बाद प्रशंसकों का रो-रो का बुरा हाल हो गया है। कई प्रसिद्ध हस्तियों ने दुख व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सात बार के विधायक को 18 मार्च को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

उन्हें तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया और बाद में भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। गुरुवार को राउत के बेटे संबित राउत्रे ने अनुरोध के बावजूद सीपीआर प्रदान नहीं करने के लिए कैपिटल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस समय नेता को अस्पताल लाया गया था उस दौरान सीपीआर की आवश्यकता नहीं थी।

उनके परिवार में उनके बेटे और पारादीप के बीजद विधायक संबित राउत्रे और उनकी बेटी तथा भुवनेश्वर की पार्षद प्रतिनंदा हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता महापात्रा की पहले ही मृत्यु हो गई थी। वह स्कूल शिक्षिका थीं। राउत को 18 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

वहीं, बृहस्पतिवार को उन्हें मस्तिष्कीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई प्रसिद्ध हस्तियों ने राउत के निधन पर दुख व्यक्त किया। राउत पेशे से पशु चिकित्सक थे। पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक से प्रभावित होने के बाद 1970 के दशक में वह राजनीति में शामिल हुए थे।

वह पहली बार 1977 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। दामोदार राउत सात बार विधायक रहे थे। उन्होंने पांच बार जगतसिंहपुर के इरासामा से और दो बार पारादीप से विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बीजू पटनायक और उनके बेटे नवीन पटनायक दोनों के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभाग भी संभाले थे।

राउत पर 'पार्टी विरोधी' गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें बीजद से निष्कासित कर दिया गया था और फिर साल 2019 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्होंने इरासामा-बालीकुडा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बीजद ने इस साल एक जनवरी को राउत का निष्कासन रद्द कर दिया, जिसके बाद वह दोबारा पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई एक पोस्ट में कहा, राउत के द्वारा जनता की सेवा के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जायेगा।

उन्होंने कहा, ''बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ है। यह ओडिशा की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा जनता की सेवा के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जायेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'' राजभवन की ओर से बताया गया कि राज्यपाल ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राउत के परिवार ने कहा कि पुरी के स्वर्गद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकBiju Janata DalOdisha Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप