लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जी को चाय बेचते हुए किसने देखा है?, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 11 साल में बिहार में कितने कारखाने लगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2025 16:52 IST

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि राजधानी की सड़कों से लेकर गांव-गांव तक निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि पहले टेलीफोन से बात होती थी और आज वीडियो कॉल की सुविधा है।पटना में डीएम और एसपी के आवास से कुछ ही दूरी पर हत्या हो जाती है।सचिवालय के सामने गोलियां चलती हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल रहती है।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा प्रोफेशन क्रिकेट में था। लोग हमें भले ही इंडिया में खेलते हुए नहीं देखे हों, लेकिन मैदान में भागते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन प्रधानमंत्री जी को चाय बेचते हुए किसने देखा है?” तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले टेलीफोन से बात होती थी और आज वीडियो कॉल की सुविधा है।

लेकिन इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उस समय संसाधन और बजट सीमित थे। वहीं, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे राजधानी की सड़कों से लेकर गांव-गांव तक निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना में डीएम और एसपी के आवास से कुछ ही दूरी पर हत्या हो जाती है।

सचिवालय के सामने गोलियां चलती हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल रहती है। तेजस्वी यादव ने नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जदयू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि संजय झा और उनकी पार्टी वास्तव में भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि गरीबों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम जरूर हुए, लेकिन केंद्र से बिहार को कितना सहयोग मिला? कोई बताए कि पिछले 11 साल में बिहार में कितने कारखाने लगाए गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हर बजट में रेलवे का किराया कम किया और 90000 करोड़ रुपये का मुनाफा भी रेलवे को दिया।

वहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जितने विश्वविद्यालय और कॉलेज 2005 से पहले बने, आज भी सबसे ज्यादा छात्र वहीं पढ़ते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की स्थिति भी वही है, जिनका निर्माण 2005 से पहले हुआ था। मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल इमारत खड़ी की गई है, लेकिन न डॉक्टर हैं, न इंजीनियर, न प्रोफेसर हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनानरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया