लाइव न्यूज़ :

Randhir Singh: जानिए कौन हैं रणधीर सिंह, इस पद पर पहुंच इतिहास रचा, पिता रह चुके थे प्रथम श्रेणी क्रिकेटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 17:24 IST

Randhir Singh: भारतीय और एशियाई खेल संस्थाओं में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल प्रशासकों की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देRandhir Singh: 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।Randhir Singh: चयन सर्वसम्मति से किया गया।Randhir Singh: कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली।

Randhir Singh: अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गये। उन्हें रविवार को यहां इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह 77 वर्षीय कुशल प्रशासक 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

ओसीए के निर्वाचित उपाध्यक्ष:

पूर्वी एशिया: टिमोथी फ़ोक (हांगकांग, चीन)

दक्षिण पूर्व एशिया: डॉ. नोर्ज़ा ज़कारिया (मलेशिया)

दक्षिण एशिया: एचआरएच प्रिंस जिग्येल उग्येन वांगचुक (भूटान)

पश्चिम एशिया: डॉ. थानी अल-कुवारी (कतर)

मध्य एशिया: ओटाबेक उमारोव (उज्बेकिस्तान)।

ओसीए के निर्वाचित कार्यकारी सदस्य:

पूर्वी एशिया: मिकाको कोटानी (जापान)

दक्षिण पूर्व एशिया: डॉ. सुपित्र समाहितो (थाईलैंड)

 मध्य एशिया: ओल्गा रयबाकोवा (कजाकिस्तान)

पश्चिम एशिया: नूरा अल जास्मी (संयुक्त अरब अमीरात)।

उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के उल्लंघन के कारण इस साल मई में खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारतीय और एशियाई खेल संस्थाओं में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल प्रशासकों की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष चुना गया।

रणधीर पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं और उनका परिवार शुरू से खेलों से जुड़ा रहा है। उनके चाचा महाराजा यादवेंद्र सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते थे और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य थे। उनके पिता भलिंदर सिंह भी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे। वह 1947 और 1992 के बीच आईओसी सदस्य रहे थे।

रणधीर भी 2001 से 2014 तक आईओसी के सदस्य रहे थे। इसके बाद वह मानद सदस्य के रूप में आईओसी से जुड़े रहे। रणधीर ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा,‘‘ मेरी पूरी टीम को बधाई। मैं आप सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। एशिया एक परिवार है। समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। हम लंबे समय तक इसे जारी रखने की कोशिश करेंगे। ’’

उन्होंने कहा,‘‘टीम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को विशेष बधाई। मैं ओलंपिक के प्रति आपके समर्पण के लिए आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’’ रणधीर ने कहा, ‘‘आइए हम सब मिलकर ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां उत्कृष्टता, दोस्ती और सम्मान के ओलंपिक मूल्यों का जश्न मनाया जाए।’’

ओसीए महासभा में अध्यक्ष, पांच क्षेत्र के पांच उपाध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों सभी को निर्विरोध चुना गया। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग से हुआ जिसमें चुने जाने के लिए 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों में से 50 प्रतिशत से अधिक के साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है। रणधीर को 45 में से 44 वोट मिले, जबकि एक सदस्य ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थे। महासभा में एशिया के कुल 45 देशों ने भाग लिया।

टॅग्स :मनसुख मंडावियादिल्लीदुबईसऊदी अरबUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील