लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन सिंदूर' योजना में शामिल?, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सेवा, आखिर कैसे पीएम मोदी के खास बने पराग जैन, पाकिस्तान मामले में एक्सपर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 18:27 IST

बाहरी खुफिया एजेंसी का प्रमुख नियुक्त करने का फैसला इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'ऑपरेशन सिंदूर' की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।पाकिस्तान से लगी सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया था।खालिस्तान आतंकवादी समूहों से संबंधित मुद्दों से निपटने में भी व्यापक अनुभव रखते हैं।

नई दिल्लीः 'ऑपरेशन सिंदूर' की योजना बनाने में शामिल रहे पराग जैन को गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी जैन का दो साल का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर एक जुलाई से शुरू होगा। वह 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे रवि सिन्हा की जगह लेंगे। आदेश में कहा गया है, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिवालय के अंतर्गत ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के सचिव के पद पर पराग जैन, आईपीएस की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

उनका कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से दो वर्ष के लिए या अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो...।’’ अधिकारियों ने बताया कि जैन को बाहरी खुफिया एजेंसी का प्रमुख नियुक्त करने का फैसला इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लिया था। इससे पहले, जैन ‘एविएशन रिसर्च सेंटर’ के प्रमुख थे।

'ऑपरेशन सिंदूर' की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाने का श्रेय

यह हवाई निगरानी, ​​सिग्नल्स इंटेलिजेंस (विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को पकड़ना और विश्लेषण करना) कार्य, तस्वीरें लेने वाली टोही उड़ानें (सैन्य खुफिया और निगरानी उद्देश्यों के लिए तस्वीरें लेने में विमान का उपयोग करना), सीमाओं की निगरानी और इमेजरी इंटेलिजेंस (विभिन्न स्रोतों से दृश्य डेटा के संग्रह और विश्लेषण के माध्यम से खुफिया जानकारी जुटाने) से संबंधित संगठन है।

पाकिस्तान से लगी सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार नौ आतंकी शिविरों पर हमला

जैन को मानव द्वारा जुटाई जाने वाली खुफिया जानकारी और तकनीक की मदद से जुटाई जाने वाली खुफिया सूचना, दोनों को एकीकृत करने में उनकी असाधारण विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है तथा उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

उनके द्वारा इस अभियान के लिए खुफिया सहायता प्रदान किये जाने के कारण सशस्त्र बलों को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किये थे। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान से लगी सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया था।

खालिस्तान आतंकवादी समूहों से संबंधित मुद्दों से निपटने में भी व्यापक अनुभव

जिनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल हमले जैन के नेतृत्व वाली टीम द्वारा एकत्र की गई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए थे। जैन पड़ोसी देशों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और खालिस्तान आतंकवादी समूहों से संबंधित मुद्दों से निपटने में भी व्यापक अनुभव रखते हैं।

1 जनवरी 2021 को पंजाब में पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था

उन्होंने 2019 में पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जैन को ‘रॉ’ में दो दशक से अधिक का अनुभव है। अपने पूरे करियर के दौरान जैन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। उन्हें 1 जनवरी 2021 को पंजाब में पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था, हालांकि उस समय वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

पंजाब के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में सेवा

उन्होंने पंजाब के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में सेवा दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘रॉ’ में जैन ने पाकिस्तान ‘डेस्क’ को बखूबी संभाला है। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के दौरान जम्मू कश्मीर में भी सेवा दी थी। जैन ने श्रीलंका और कनाडा में भारतीय मिशन में भी सेवा दी है। कनाडा में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने वहां से संचालित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल पर नजर रखी थी।

टॅग्स :रिसर्च एंड एनालिसिस विंगपंजाबपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए