लाइव न्यूज़ :

WHO IS Pankaj Advani: कौन हैं पंकज आडवाणी, स्नूकर का 'जादूगर', झोली में 46 खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 14:32 IST

WHO IS Pankaj Advani: पंकज आडवाणी ने अंतिम फ्रेम में 84 का प्रभावशाली ब्रेक दिया तथा यह फ्रेम, मैच और चैम्पियनशिप अपने नाम कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देइस प्रतियोगिता में काफी कुछ दाव पर लगा था।भारतीय प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। स्वर्ण पदक जीत कर बहुत अच्छा लग रहा है।

WHO IS Pankaj Advani: भारत के सबसे कुशल खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां यशवंत क्लब में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप जीती जो उनके करियर का कुल मिलाकर 36वां राष्ट्रीय और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब है। ओएनजीसी की तरफ से खेल रहे आडवाणी ने खराब शुरुआत से उबरते हुए फाइनल में ब्रिजेश दमानी को हराया। दमानी ने पहला फ्रेम जीत कर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद आडवाणी के सामने उनकी एक नहीं चली। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही एशियाई और विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। आडवाणी ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता और सटीकता बनाए रखी। एक फ्रेम से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और फिर कोई गलती नहीं की।

आडवाणी ने अंतिम फ्रेम में 84 का प्रभावशाली ब्रेक दिया तथा यह फ्रेम, मैच और चैम्पियनशिप अपने नाम कर दी। आडवाणी ने चैंपियनशिप जीतने के बाद कहा, ‘‘ यह एकमात्र प्रतियोगिता थी जिसके प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इसलिए इस प्रतियोगिता में काफी कुछ दाव पर लगा था।’’

दमानी ने ग्रुप चरण में आडवाणी को हराया था लेकिन फाइनल में वह इस अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। दमानी के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में आडवाणी केवल एक फ्रेम जीतने में सफल रहे थे। आडवाणी ने कहा, ‘‘यहां स्वर्ण पदक जीत कर बहुत अच्छा लग रहा है।

प्रतियोगिता में एक समय मैं बाहर होने के कगार पर था। तब मुझे पता चला कि इस महत्वपूर्ण क्षण का मतलब कुछ बड़ा होना चाहिए। बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर खुश हूं।’’ एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप 15 फरवरी से शुरू होगी जिसमें आडवाणी और दमानी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टॅग्स :पंकज अडवाणीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?