लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Deputy Speaker: निर्विरोध बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष बने नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी की जगह ली

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2024 14:25 IST

Bihar Assembly Deputy Speaker: जदयू से जुड़े सूत्रों के अनुसार एम हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट दिए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये।

Bihar Assembly Deputy Speaker: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर जदयू नेता नरेंद्र नारायण यादव को शुक्रवार को निर्विरोध  चुन लिया गया। विधानसभा सत्र के आठवें दिन सबसे पहले उपाध्यक्ष के रूप में इनका निर्वाचन किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। निवर्तमान विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए पद पर नरेंद्र नारायण यादव चयनित हुए हैं। महेश्वर हजारी ने 21 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। नरेंद्र नारायण यादव को इस पद के लिए चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी। वहीं नरेंद्र नारायण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बीते 22 फरवरी को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया था। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने के बाद यादव ने पत्रकारों से कहा था कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन किया जाएगा।

नरेंद्र नारायण यादव का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। वह मधेपुरा के बालाटोला के रहने वाले हैं। उन्होंने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। 73 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिला की आलमनगर सीट से विधायक हैं। इस क्षेत्र वह 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

2005 में नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री बनाए गए। इसके बाद 2010 से 2014 तक वे प्रदेश में राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ ही विधि विभाग के मंत्री भी रहे। अब बिहार विधान सभा के अगले उपाध्यक्ष के रूप में आज घोषणा होने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। जनता दल यूनाइडेट (जद यू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यादव को सदन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। पार्टी नेता महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस पद पर चुनाव कराया गया। पूर्व मंत्री यादव (73) 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जद (यू) से जुड़े सूत्रों के अनुसार हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट दिए जाने की संभावना है। वह 2021 से विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर थे। जदयू के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ राजग नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था और कहा, "मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।" सदन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है। हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं ।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप