लाइव न्यूज़ :

Manik Saha: जानिए कौन हैं माणिक साहा, जो बनेंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, साल 2016 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 19:17 IST

माणिक साहा वर्तमान में राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे इसी साल राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पेशे से वह दंत चिकित्सक हैं। वे राज्य के 11वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे पेशे से वह दंत चिकित्सक हैं माणिक साहासाल 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं त्रिपुरा के नए सीएम

नई दिल्ली: माणिक साहात्रिपुरा के नए सीएम बनने जा रहे हैं। शनिवार को राज्य के बीजेपी विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लग गई। बिप्लब कुमार देब के शनिवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। बिप्लब कुमार देब ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। उन्हें पार्टी के आलाकमान के द्वारा इस्तीफा देने को कहा गया था। उन्होंने कहा, संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

माणिक साहा को बिप्लब कुमार देव ने दी बधाई

राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए साहा के नाम की घोषणा होने के बाद बिप्लब कुमार देव ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा,  डॉक्टर माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।

कौन माणिक साहा जो बनेंगे राज्य नए सीएम?

माणिक साहा वर्तमान में राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे इसी साल राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पेशे से वह दंत चिकित्सक हैं। वे राज्य के 11वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे। साल 2016 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था और साल 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके अलावा माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में आने से पहले वे हपानिया स्थित त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया करते थे। 

अगले साल साहा के नेतृत्व में बीजेपी लड़ सकती है विधानसभा चुनाव

राज्य में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दिया तो भाजपा ने माणिक साहा का नाम आगे बढ़ा दिया। दरअसल, बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजरें माणिक साहा पर टिक गई हैं। 

टॅग्स :माणिक साहाBJPत्रिपुराबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर