लाइव न्यूज़ :

Who Is Madan Rathore: कौन हैं मदन राठौड़, पूर्व आरएसएस प्रचारक, निर्विरोध चुने गए राजस्थान भाजपा प्रमुख

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 22, 2025 14:29 IST

Who Is Madan Rathore: राज्यसभा के सदस्य मदन राठौड़ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देWho Is Madan Rathore: सात महीने पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।Who Is Madan Rathore: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे।Who Is Madan Rathore:  राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है। 

Who Is Madan Rathore: चुनाव अधिकारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राजस्थान भाजपा नेता मदन राठौड़ को शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुना गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राठौड़ ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में रूपाणी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। राठौड़ पहले से ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। चुनाव अधिकारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां पार्टी कार्यालय में राठौड़ के निर्वाचन की औपचार‍िक घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘कल पांच अलग-अलग प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मिले। हमारे मुख्यमंत्री से लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जो प्रस्ताव रखे उनमें एक ही नाम था। उन नामांकन पत्रों की जांच और केंद्र में हमारे वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अब फैसला हो गया है और मैं घोषणा करता हूं कि मदन राठौड़ हमारे प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।’’

रूपाणी ने राठौड़ को निवार्चन प्रमाणपत्र भी सौंपा। मदन राठौड़ को सात महीने पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे। राज्य से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है। 

70 साल के राठौड़ राजस्थान के पाली के रहने वाले हैं। 2003-08 और 2013-18 के बीच दो बार भाजपा के विधायक रहे। 1970 में आरएसएस के लिए काम करना शुरू किया। पाली जिले के सुमेरपुर सीट से दो बार विधायक चुने गए। कांग्रेस नेता बीना काक को हराया था। विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक रहे। 

टॅग्स :राजस्थानBJPजेपी नड्डाभजनलाल शर्मावसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम