लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं CBI vs Mamata विवाद के केंद्र में रहे पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार?  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 6, 2019 07:33 IST

CBI vs Mamata विवाद के केंद्र में रहे राजीव कुमार की मां ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उनके बेटे के खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई है। ममता बनर्जी ने तीन दिन बाद नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपना धरना समाप्त कर दिया है।

Open in App

शारदा चिटफंड घोटला को लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सीबीआई के बीच पैदा हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। इस फैसले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने किया। 

सुप्रीम  कोर्ट ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष स्वयं को उपलब्ध कराने और शारदा घोटाला जांच में पूरा सहयोग करने का आदेश दिया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को कोर्ट सुनवाई करेगा।  कौन है पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार?  

राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वर्तमान में कोलकाता पुलिस कमिश्नर है।। साल 2016 में वो कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किए गए। वो सुरजीत कर पुरकायस्थ के जगह नियुक्त हुए थे। बता दें कि  राजीव कुमार विधाननगर के पुलिस आयुक्‍त और कोलकाता पुलिस के स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स के चीफ रह चुके हैं।राजीव कुमार यूपी के चंदौसी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने आईआईटी रुड़की से कंप्‍यूटर साइंस में इंजिनियरिंग की पढ़ाई की थी। टेक्‍नो फ्रेंडली राजीव कुमार ने अपनी पढ़ाई का भरपूर इस्‍तेमाल अपने काम में किया।  राजीव कुमार ने टेक्‍नॉलजी की मदद से  कई अपराधियों को पकड़ा और यहीं से वह काफी चर्चित हो गए। राजीव कुमार ने 2013 में सारदा और रोज वैली घोटालों की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व किया था। इस घोटले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए थे तब राजीव कुमार और कुछ अन्य अधिकारियों को जांच में मदद करने के लिए कहा गया था।  

90 के दशक में राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर पुलिस की हनक कायम की। धीरे-धीरे वह राज्‍य सरकार के बेहद करीबी हो गए। ममता बनर्जी ने एकबार उन पर फोन कॉल रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया था। यही राजीव कुमार आज ममता बनर्जी के करीबी हो गए और वह उनके समर्थन में धरने पर बैठी हैं। 

इस बीच राजीव कुमार की मां ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उनके बेटे के खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई है। उन्‍होंने कहा कि उनके बेटे ने कोई घोटाला नहीं किया है। राजीव की मां ने कहा, 'मेरा बेटा कोई गलत काम नहीं करेगा। अगर कोई गलत काम किया होता तो उसके समर्थन में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी क्‍यों आतीं। मेरी बेटे से बात हुई है और उसने बताया कि मैं ठीक हूं। परेशान न हो।' 

टॅग्स :कोलकातासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार