लाइव न्यूज़ :

Special Protection Group SPG: 1991 बैच के आईपीएस शर्मा होंगे नए एसपीजी प्रमुख, जानें कौन हैं, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2023 21:35 IST

Special Protection Group SPG:  वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आलोक शर्मा को शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशिष्ट सुरक्षा इकाई, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएसपीजी के पास ही प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा है।भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शर्मा वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।

Special Protection Group SPG: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को शुक्रवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का निदेशक नियुक्त किया गया, जिसे प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है। 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शर्मा वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि शर्मा की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा वर्तमान में एसपीजी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं और 6 सितंबर को एसपीजी निदेशक अरुण कुमार सिन्हा की गुरुग्राम अस्पताल में निधन के बाद देख रहे थे।

सिन्हा एसपीजी के सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रमुख थे (2016-2023)। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक एसपीजी के निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा, वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक एसपीजी निदेशक के रूप में शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा के छह सितंबर को हुए निधन के बाद इस पद नियुक्ति आवश्यक हो गई थी। सिन्हा आईपीएस के वर्ष 1987 बैच के केरल कैडर के अधिकारी थे जिनकी उम्र 61 वर्ष थी। एसपीजी प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा घेरा प्रदान करती है।

टॅग्स :स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपनरेंद्र मोदीभारत सरकारउत्तर प्रदेशगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?