लाइव न्यूज़ :

विमान में यात्रियों को चाय-कॉफी देते वक्त चीनी नहीं मीठे के रूप में शहद के पाउच देंः गडकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 15:37 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीबीआरटीआई) में सोमवार को कहा, ‘‘आमतौर पर एक चम्मच शहद तीन चम्मच चीनी के बराबर होता है। विमान में यात्रियों को शोधित चीनी के पाउच दिए जाते हैं, हम चाह रहे हैं कि विमानों और होटलों में शहद के पाउच या क्यूब उपलब्ध करवाए जा सकें।’’

Open in App
ठळक मुद्देखादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष से इस बारे में बात करेंगे और उनसे विमान में दोनों विकल्प उपलब्ध करवाने को कहेंगे।हम चाह रहे हैं कि विमानों और होटलों में शहद के पाउच या क्यूब उपलब्ध करवाए जा सकें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह एयरलाइन कंपनियों से अनुरोध करेंगे कि विमान में यात्रियों को चाय/कॉफी देते वक्त उसके साथ मीठे के रूप में शहद के पाउच उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीबीआरटीआई) में सोमवार को कहा, ‘‘आमतौर पर एक चम्मच शहद तीन चम्मच चीनी के बराबर होता है। विमान में यात्रियों को शोधित चीनी के पाउच दिए जाते हैं, हम चाह रहे हैं कि विमानों और होटलों में शहद के पाउच या क्यूब उपलब्ध करवाए जा सकें।’’

उन्होंने कहा कि चीनी और शहद दोनों उपलब्ध करवाएंगे। गडकरी ने कहा कि वह एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट और गोएयर तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष से इस बारे में बात करेंगे और उनसे विमान में दोनों विकल्प उपलब्ध करवाने को कहेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारएयर इंडियानितिन गडकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो