लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में भूपेश बघेल का बड़ा धमाका, बोले- "चुनाव बाद सरकार बनी तो 10 दिन में करेंगे पुरानी पेंशन बहाल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 14, 2022 15:08 IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में ऐलान किया कि चुनाव बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह 10 दिनों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में कांग्रेस का दावा है कि चुनाव जीतने के बाद सरकारी कर्मचारियों को देंगे एक बड़ा तोहफाछत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनने के 10 दिन में करेंगे पुरानी पेंशन को बहालकांग्रेस का भाजपा पर आरोप कि वह हिमाचल की जनता को झूठे विकास के नाम पर लूट रही है

सोलन: कांग्रेस पार्टी का दावा है कि अगर हिमाचल प्रदेश की जनता उसे बहुमत देकर नई विधानसभा में भेजेगी तो वो हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देगी। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर हमला करते हुए इस बात का ऐलान किया कि अगर चुनाव बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह 10 दिनों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।"

राज्य में खोये हुए जनाधार को फिर से वापस पाने की जुगत में लगी हुई कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ताधारी भाजपा पर हमला कर रही है और उसे जनता की नजरों में नाकारा साबित करने पर लगी हुई है।

भूपेश बघेल से पहले राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने भी बीते 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा पूरी तरह से निराश है और वो सूबे में विकास के नाम पर नहीं बल्कि कश्मीर के नाम पर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ही चेहरा उसके प्रचार पोस्टर से गायब है और भाजपा सीएम की जगह प्रधानमंत्री का चेहरा लगाकर हिमाचल की जनता को 370 की दुहाई दे रही है, राज्य के विकास की जगह कश्मीर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा का इस चुनाव में पराजय निश्चित है।

कांग्रेस के हमले पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने अपने वोट के जरिये देश की सबसे पुरानी पार्टी कहे जाने वाले कांग्रेस को यहां जड़ से गायब कर दिया है। हिमाचल की वादियों में वर्षों से इनका फेयरवेल सॉन्ग गूंज रहा है।

वहीं बीते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भी कांग्रेस निशाने पर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि मुझे वो दिन भी याद है जब हिमाचल का बुरा हाल था। विकास का नाम  नहीं था। हर तरफ अविश्वास की गहरी खाई थी, निराशा के भारी पहाड़ थे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने उन गड्ढों को भरने का प्रयास किया है। अब उन गड्ढों को पाटकर हम हिमाचल की जनता के लिए विकास की मजबूत इमारत खड़ी कर रहे हैं तो दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की पेट में दर्द हो रहा है। ये वही लोग हैं, जो आपकी आशाओं और आकांक्षाओं को कभी समझ नहीं पाए।

टॅग्स :भूपेश बघेलहिमाचल प्रदेशकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए