लाइव न्यूज़ :

"जब जीते के लिए इतने ही आश्वस्त हैं तो फिर गठबंधन के लिए विपक्षी नेताओं से क्यों संपर्क साध रहे हैं?', रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के '400 पार' दावे पर उठाया सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2024 12:17 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगामी लोकसभा चुनावों में "400 से अधिक सीटें" जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर तीखा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के '400 के पार' वाले दावे कर की गहरी चोटसीएम रेड्डी ने कहा कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में इतनी ही आश्वस्त है तो वह गठबंधन क्यों कर रही हैसीएम रेड्डी ने ईंधन और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बीजेपी सरकार पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगामी लोकसभा चुनावों में "400 से अधिक सीटें" जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे हमला करते हुए पूछा कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में इतनी ही आश्वस्त है तो वह गठबंधन की ताक में क्यों है?

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सीएम रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित एक सभा में कहा, “मोदीजी देश भर में घूम-घूम कर दावा कर रहे हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सरकार लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो फिर आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा में नवीन पटनायक के साथ गठबंधन क्यों कर रहे हैं?”

इसके साथ ही सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी पर एनडीए के चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने की झूठी कहानी गढ़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने विभिन्न राज्यों में विभिन्न विपक्षी नेताओं और पार्टियों के साथ भाजपा के गठबंधन पर प्रकाश डाला। रेड्डी ने कहा कि भाजपा ने 2021 में चुनाव जीतने के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना, कर्नाटक में एचडी देवेगौड़ा, बिहार में नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश में अपना दल के साथ समझौता किया था।

मालूम हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में न केवल टीडीपी बल्कि अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ भी चुनावी गठबंधन करने का फैसला किया है।

सीएम रेड्डी ने ईंधन और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बीजेपी पर कटाक्ष किया और कहा कि एलपीजी को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के बावजूद रसोई गैस की कीमतें 20 रुपये से लेकर 20 रुपये तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि न केवल एलपीजी सिलेंडर बल्कि पेट्रोल, डीजल और नमक, दाल और तेल जैसी रसोई की जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

टॅग्स :अनुमूला रेवंत रेड्डीमोदी सरकारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?