लाइव न्यूज़ :

छोटी बहन से बर्तन धुलवाने को लेकर हुआ झगड़ा तो बड़ी बहन ने पंखे से लटक कर दे दी जान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 10, 2021 22:06 IST

राजस्थान के कोटा में अपनी बहन से बर्तन धुलवाने को लेकर हुई बहस के बाद 16 वर्षीय एक युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक सुनीता कोटा के नयापुरा के गुजराती मोहल्ले में रहती थी।सुनीता के पिता के पांच बच्चों में से सुनीता दूसरे नंबर की बेटी थी।घरवालों का कहना है कि सुनीता को छोटी-छोटी बातों में गुस्सा आ जाता था।

राजस्थान के कोटा में अपनी बहन से बर्तन धुलवाने को लेकर हुई बहस के बाद 16 वर्षीय एक युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम सुनीता था जो कोटा के नयापुरा के गुजराती मोहल्ले में रहती थी। सुनीता का बर्तन धुलने को लेकर अपनी बहन से छोटा सा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर सुनीता ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुद को मौत के घाट उतार दिया। 

सुनीता की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। यह बात सामने आ रही है कि दोनों बहनों में बर्तन धुलने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बड़ी बहन सुनीता ने छोटे से झगड़े को लेकर फांसी के फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। सुनीता के पिता विनोद कुमार फेरी लगाकर टब, बाल्टी जैसे सामान बेचते हैं और वो नयापुरा बस स्टैंड के पास ही रहते हैं। 

सुनीता के पिता के पांच बच्चों में से सुनीता दूसरे नंबर की बेटी थी। घरवालों का कहना है कि सुनीता छोटी-छोटी बातों से गुस्सा आ जाता था। उन्होंने बताया कि सुनीता को गुस्सा बहुत जल्दी आता था और कई बार वह दो-तीन दिन तक खाना भी नहीं खाती थी। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फेरी पर जाने से पहले उनके पिता ने दोनों बहनों को खाना बनाने के लिए बोला था। जिसके बाद दोनों बहनों में कहासुनी हुई तो छोटी बेटी खिचड़ी बनाने लगी और इसी दौरान सुनीता ने ऊपर वाले कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। जब घरवालों को पता चला तो सुनीता को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :राजस्थानकोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू