लाइव न्यूज़ :

जब प्रिंस ऑफ वेल्स पटना आये थे तब शहर के पहले मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा गया था

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:01 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

पटना, 22 दिसंबर निन्यानवे साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स भारत की अपनी शाही यात्रा के तहत पटना पहुंचे थे और बिहार एवं ओड़िशा के प्रथम मेडिकल कॉलेज का नाम पर उनकी यात्रा के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया था।

ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम के बेटे और प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड ने अक्टूबर, 1921 से लेकर मार्च, 1922 तक भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की थी। ऐतिहासिक शहर पटना भी उनके यात्रा कार्यक्रम में शामिल था।

सन् 1921 में 22 दिसंबर को सुबह वह नेपाल से ट्रेन और स्ट्रीमर से पटना पहुंचे थे।

अभिलेखागार के रिकार्ड के अनुसार, पटना में आयुक्त घाट पर पहुंचने के बाद एडवर्ड का बांकीपुर मैदान, जिसे अब गांधी मैदान कहा जाता है, में भव्य स्वागत किया गया था।

दोपहर को उन्होंने पोलो खेला था और गवर्नमेंट हाउस में भोजन के बाद वह वहां अनौपचारिक स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां बिहार और ओड़िशा प्रांत के कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया। सन् 1911 में किंग जार्ज पंचम के ऐतिहासिक दिल्ली दरबार के बाद बिहार और ओड़िशा प्रांत 1912 में अस्तित्व में आया था।

प्रिंस ऑफ वेल्स अपनी पटना यात्रा पूरी कर 22 दिसंबर की रात को कलकत्ता पहुंचे थे जहां उन्होंने क्रिसमस मनाया और ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया।

उनकी यात्रा के चार साल बाद बिहार और ओड़िशा के पहले मेडिकल कॉलेज ‘‘प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज’’ की बांकीपुर में 1925 में स्थापना की गयी। वैसे इस नये संस्थान का आधिकारिक उद्घाटन, 1921 में संपन्न प्रिंस ऑफ वेल्स की शाही यात्रा की याद में, इसकी स्थापना के दो साल बाद, किया गया। यह मेडिकल कॉलेज गंगा के तट पर है। बाद में प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिटेन के सम्राट एडवर्ड षष्ठम बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए