लाइव न्यूज़ :

.जब शहीद की बेटी के जन्मदिन पर केक व गिफ्ट ले पहुंच गए पुलिस के अधिकारी और जवान

By भाषा | Updated: July 19, 2021 01:56 IST

Open in App

मथुरा, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बालाजीपुरम में रहने वाले तथा सेना की 18वीं जाट रेजिमेंट के सैनिक शहीद बबलू सिंह के परिजन रविवार को उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब स्थानीय पुलिस एवं पीआरवी की दो टीमें उनके घर बेटी गरिमा का जन्मदिन मनाने के लिए गिफ्ट और केक लेकर पहुंच गए।

शहीद के भाई सतीश सिंह ने बताया, यह वाकई हम सबके लिए तो बहुत सुखद अनुभव था ही, परंतु भतीजी गरिमा के लिए बहुत ही आश्चर्य व खुशियों से भरा मौका था। उन्होंने बताया कि उसे उसके पिता शहीद बबलू सिंह बेहद प्यार करते थे और पांच साल पहले उनकी शहादत के वक्त वह केवल चार साल की थी। उसका भाई द्रोण उससे दो साल बड़ा है।

उन्होंने बताया, हमारा मूल गांव तो फरह थाना क्षेत्र में झण्डीपुर है लेकिन भाई की शहादत के बाद हम लोग अब शहर के थाना हाईवे क्षेत्र की बालाजीपुरम कॉलोनी में ही रहते हैं और वहां जब सुबह अचानक पुलिस की दो गाड़ियां पहुंची और सीधे हमारे घर की ओर रुख किया ।

उन्होंने बताया कि जल्द ही वे गरिमा के नाम का बधाई संदेश लिखा केक और मिठाई के पैकेट लेकर आते दिखाई दिए तो सभी की खुशी पारावार न रहा। हम सभी को इस प्रकार बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए पुलिस का यकायक घर पर आ जाना दिल में गहरे तक छू गया।

उल्लेखनीय है कि बबलू सिंह वर्ष 2016 में जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जनपद में नौगांव सेक्टर में सीमा पर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों से मुठभेड़ होने पर शहीद हो गए थे। उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए 15 जनवरी 2017 को सेना दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, शहीद बबलू सिंह की वीरता और बहादुरी को सम्मान देते हुए उनकी बेटी को पिता की कमी ना खले, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

परिवार ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए