लाइव न्यूज़ :

पड़ोस के घर में खेलने गई बच्ची तो मां ने बुरी तरह से पीटा, मोमबत्ती से जलाया हाथ, ऐसे खुला मामला 

By वैशाली कुमारी | Updated: July 10, 2021 22:15 IST

एक 9 साल की बच्ची पड़ोस में स्थित घर में अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। उस वक्त बच्ची की मां घर पर नहीं थी। बस इस बात से नाराज मां ने मोमबत्ती से बच्ची का हाथ जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक 9 साल की बच्ची पड़ोस के घर में खेलने गई तो नाराज मां ने मोमबत्ती से बच्ची का हाथ जला दिया। बच्ची को 5 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, तब जाकर यह घटना लोगों के सामने आई। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मां की ममता को लेकर हजारों मिसालें दी जाती हैं। हालांकि लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ऐसी खबर सामने आई है, जिस पर किसी का यकीन करना तक मुश्किल है। दरअसल, एक 9 साल की बच्ची पड़ोस में स्थित घर में अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। उस वक्त बच्ची की मां घर पर नहीं थी। बस इस बात से नाराज मां ने मोमबत्ती से बच्ची का हाथ जला दिया। यह घटना 3 जुलाई की है। हालांकि जब बच्ची को 5 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया तब यह घटना लोगों के सामने आई। 

पुलिस के मुताबिक सोमवार को बच्ची खेलने के दौरान गिर गई थी, जिसके चलते उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। 35 वर्षीय बच्ची की मां ने जल्दी से बच्ची को बेंगलुरु के हेबल एरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची के दाहिने हाथ में चोट के साथ ही जलने के निशान भी हैं। डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। 

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डॉक्टर की सूचना के बाद एक महिला पुलिस ऑफिसर ने बच्ची का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। बच्ची ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'मैं अपने बगल वाले घर में खेलने गई थी। मेरे मम्मी किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर लौटीं तो उन्होंने अपना आपा खो दिया, क्योंकि मैं अपने पड़ोसी के घर में खेल रही थी। मेरी मां वहां से मुझे अपने घर ले गईं, जहां उन्होंने मुझे लकड़ी के डंडे से मारा और मोमबत्ती से मेरे दाहिने हाथ को भी जलाया।'

9 साल की बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि महिला अपने पति से अलग अपनी दूसरी बेटी के साथ आरटी नगर में रहती है। महिला की बड़ी बेटी और उसके पति एक साथ कहीं और रहते हैं।

महिला अपनी जीविका के लिए नौकरी भी करती है। महिला ने बताया कि वह अपनी बच्ची को पड़ोसी के घर में खेलते देख झुंझला गई थी, क्योंकि पड़ोसी हमेशा उसकी बच्ची के लिए भला बुला बोलते रहते हैं।

टॅग्स :बैंगलोर सेंट्रलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण